फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   we are not panic about our batting unit says Virat Kohli

INDvSA: दूसरे टेस्ट में 'गब्बर' पर गिर सकती है गाज, कोहली ने दिए संकेत

Fri, 12 Jan 2018 11:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
we are not panic about our batting unit says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : ani
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार से सेंचुरियन में खेला जाना है। मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कोहली ने संकेत दिए हैं कि टीम मैनेजमेंट ओपनिंग में बदलाव कर सकती है और शिखर धवन की जगह पर के एल राहुल को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


कोहली ने आगे कहा कि हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। हमारे बल्लेबाजों को बस मजबूत इरादे के साथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का सामना करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आप आउट हो सकते हैं, लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों को यह अहसास करने की जरुरत है कि आप रन बनाने आए हैं और उनकी हर गलती पर आप रन बनाओगे। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ेंः INDvSA: करारी हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बैठना पड़ेगा बाहर

बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला गया था और टीम इंडिया इस मैच को 72 रन से हार गई थी। 208 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया इस में महज 135 रन पर ही ढेर हो गई थी। वहीं, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर यह रही की लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे डेल स्टेन फिर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed