फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: भारत को बड़ा झटका, चोटिल हार्दिक पांड्या विश्व कप से बाहर; इस तेज गेंदबाज को टीम में किया गया शामिल

Sat, 04 Nov 2023 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Nov 2023 09:13 AM IST
सार

Hardik Pandya Replacement in World Cup 2023 : हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को बैकअप के तौर पर तैयार रहने को कहा गया था और वह एनसीए बंगलूरू में थे। शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया।

विज्ञापन
Hardik Pandya News: Hardik Pandya Out Of World Cup Due to Injury, Replaced by Prasidh Krishna in India Squad
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। उस मैच में भी वह सिर्फ तीन गेंद फेंक सके थे। इसके बाद पिछले तीन मैचों में टीम इंडिया उनके बिना उतरी थी। हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। आईसीसी ने हार्दिक के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की है। भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 12 नवंबर को नीदरलैंड से है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है।

प्रसिद्ध कृष्णा को स्क्वॉड में किया गया शामिल
Hardik Pandya News: Hardik Pandya Out Of World Cup Due to Injury, Replaced by Prasidh Krishna in India Squad
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक को पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए बाएं टखने में चोट लग गई थी और अब यह पुष्टि हो गई है कि यह 30 वर्षीय खिलाड़ी समय पर उबरने में विफल रहा है। हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को विश्व कप का अनुभव नहीं है और वह पहली बार विश्व कप के टीम में शामिल किए गए हैं। प्रसिद्ध को बैकअप के तौर पर तैयार रहने को कहा गया था और वह एनसीए बंगलूरू में थे। शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया।

प्रसिद्ध ने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी गेंदबाजी
Hardik Pandya News: Hardik Pandya Out Of World Cup Due to Injury, Replaced by Prasidh Krishna in India Squad
प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट-स्मिथ को पवेलियन भेजा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध ने भारत के लिए सीमित ओवरों (वनडे-टी20) के 19 मैच खेले हैं और वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया में शामिल थे। विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में प्रसिद्ध ने डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाया था। उन्होंने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था। सीमित ओवरों में उनके नाम 33 विकेट हैं। हालांकि, इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को भारतीय पेस अटैक का भविष्य कहा जाता है। वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में जगह बनाने के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों से प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे प्रसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya News: Hardik Pandya Out Of World Cup Due to Injury, Replaced by Prasidh Krishna in India Squad
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को भारत के रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी, जिसका मतलब है कि प्रसिद्ध रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अहम मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं और कोलकाता में रविवार को होने वाले मैच की विजेता टीम लीग राउंड को शीर्ष पर रहकर खत्म कर सकती है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

हार्दिक पांड्या को कैसे लगी थी चोट?
विज्ञापन
Hardik Pandya News: Hardik Pandya Out Of World Cup Due to Injury, Replaced by Prasidh Krishna in India Squad
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक ने लिटन दास के शॉट को दाएं पैर से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया था और बाएं पैर पर गलत तरीके से गिर कर गए थे। इसके बाद मैदान से उठते वक्त वह काफी दर्द में दिख रहे थे और लंगड़ा कर चल रहे थे। जल्द ही फीजियो को मैदान पर बुलाया गया। इस दौरान दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। फीजियो के आने के बाद करीब पांच मिनट तक मैच रुका रहा।

बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक तीन गेंद फेंक पाए थे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed