पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर का इलाका आज भी स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: नेपाल में भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत; मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की चुनावी सभा आज
नेपाल में भूकंप से कई घर ध्वस्त, अब तक 70 लोगों की मौत
पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हो हुई है, वहीं जाजरकोट जिले में अब तक 34 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक झटके महसूस किए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज भी स्मॉग की चादर
दिल्ली-एनसीआर का इलाका आज भी स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी आज रतलाम में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (चार नवंबर) को रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिवपुरी आ रहे है। पढ़ें पूरी खबर