पत्नी संग कमिंस की लड़ाई के वीडियो से मचा था बवाल: अब बेकी की पोस्ट ने चौंकाया; 13 नवंबर को खुलेंगे कौनसे राज?
पैट कमिंस और पत्नी बेकी का सिडनी की सड़क पर बातचीत का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद बेकी ने परिवार की तस्वीर साझा की। इस बीच कमिंस 13 नवंबर को मीडिया से बात करेंगे। उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर किए गए दावों के बाद उनसे जवाब मांगे जा रहे हैं।
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का पत्नी बेकी के साथ सिडनी की सड़क पर बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है। बेकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमिंस और अपनी बेटी एडिथ के साथ तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने 'माय लव्स' लिखा और पति को टैग भी किया। यह पोस्ट उस वीडियो के वायरल होने के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें दोनों के बीच तीखी बातचीत होती दिखाई दे रही थी। हालांकि, बेकी ने अपनी पोस्ट को वीडियो से नहीं जोड़ा है। न ही कमिंस या उनकी पत्नी ने अब तक इस बातचीत को लेकर कोई सार्वजनिक बयान दिया है। ऐसे में दोनों के बीच हुई बातचीत की वजह स्पष्ट नहीं है।
Sandpaper Crisis! Pat Cummins and his wife Becky look so animated. Something is not good in between them. #patcummins #CricketNews https://t.co/naj4yPz179
— Nadir Emaan (@NadirEmaanz) November 12, 2026विज्ञापन
'द ऑस्ट्रेलियन' की ओर से प्रकाशित वीडियो में पैट कमिंस और बेकी सिडनी स्थित अपने घर के बाहर बातचीत करते नजर आए थे। वीडियो में दोनों के हावभाव और बातचीत का अंदाज तनावपूर्ण दिखाई दे रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद बेकी ने परिवार की तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह कमिंस और बेटी एडिथ के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में 'माय लव्स' लिखा। हालांकि, इस पोस्ट के समय को लेकर चर्चा जरूर हुई, लेकिन इसे वायरल वीडियो से जोड़ने का कोई आधार सामने नहीं आया है।
Pat Cummins’ Heated Argument In Public: Wife Becky Spotted Yelling At Australia Captain In Viral Video #australiacricket #icc #sandpaper #patcummins https://t.co/dIAwu8o27R
— Rahul Joseph (@rahul55716155) November 12, 2026
कमिंस 13 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे सिडनी में मीडिया से बात करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर किए गए खुलासों के बाद हो रही है। कमिंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं इस सप्ताह की घटनाओं पर सभी मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैंने उस्मान ख्वाजा के आरोपों की पूरी जानकारी और उनके दावों को बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ समय लिया है, ताकि मैं उचित जवाब दे सकूं।'
ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया गया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी केवल स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट तक सीमित नहीं थी। उनके मुताबिक, टीम के गेंदबाजी समूह और सहयोगी स्टाफ को भी इसकी जानकारी थी।
इस दावे के बाद कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, 2021 में इन चारों गेंदबाजों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि उन्हें गेंद की स्थिति बदलने के लिए मैदान पर किसी बाहरी पदार्थ के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। हाल ही में स्टार्क ने भी यही बात दोहराई थी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कमिंस से इस मामले पर खुलकर बात करने की अपील की थी। वहीं, वनडे कप्तान मिचेल मार्श ने गुरुवार को कहा था कि वह इस विवाद पर अपने निजी विचार सार्वजनिक नहीं करना चाहते।
