{"_id":"61b1020ec44c0e2e7974e7c3","slug":"virat-kohli-refused-to-leave-the-captaincy-bcci-had-given-48-hours-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli vs BCCI: विराट ने कप्तानी छोड़ने से कर दिया था मना, बीसीसीआई ने दिया था 48 घंटे का वक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli vs BCCI: विराट ने कप्तानी छोड़ने से कर दिया था मना, बीसीसीआई ने दिया था 48 घंटे का वक्त
Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
सार
विराट कोहली की बर्खास्तगी की बात बीसीसीआई के बयान में भी शामिल नहीं किया गया था, जिसमें केवल यह कहा गया था कि चयन समिति ने रोहित को एकदिवसीय और टी 20 आई टीमों के कप्तान का नाम देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अब वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा होंगे। बीसीसीआई ने विराट कोहली को कप्तानी पद से हटा दिया है। इससे पहले कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। खबरों की मानें तो बीसीसीआई ने कोहली से स्वेच्छा से कप्तानी छोड़ने को कहा था। लेकिन कोहली के नहीं मानने पर बोर्ड ने रोहित शर्मा को टीम की बागडोर थमा दी।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने विराट कोहली को स्वेच्छा से कप्तानी छोड़ने के लिए 48 घंटों का वक्त दिया था। इसके बाद चयन समिति ने बुधवार को विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत के एकदिवसीय कप्तान के रूप में नामित करने के अपने फैसले की घोषणा की।
विज्ञापन
विराट कोहली की बर्खास्तगी की बात बीसीसीआई के बयान में भी शामिल नहीं किया गया था, जिसमें केवल यह कहा गया था कि चयन समिति ने रोहित को एकदिवसीय और टी 20 आई टीमों के कप्तान का नाम देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयन समिति और बीसीसीआई ने विराट को कप्तानी से हटा दिया जिनकी महत्वाकांक्षा शायद 2023 वनडे वर्ल्ड कप में घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम की अगुआई करने की होगी। जिस क्षण भारत टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण से बाहर हुआ, कोहली को कप्तानी से हटाया जाना तय हो गया था लेकिन बीसीसीआई अधिकारी पिछले साढ़े चार वर्षों से टीम के कप्तान को सम्मानजनक रास्ता देना चाहते थे।
अंत में ऐसा लगता है कि विराट कोहली को बीसीसीआई के पास उनको बर्खास्त करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। इसके बाद बीसीसीआई ने आगे बढ़कर ऐसा ही किया। विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम के कप्तान बने थे।
अब रोहित शर्मा संभालेंगे कमान
अब टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली और सिमित ओवर क्रिकेट (वनडे/टी-20) की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे से इसकी शुरुआत होगी। भारत को इस दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचूरियन में खेला जाएगा।
रोहित को नया वनडे कप्तान बनाए जाने का कई पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स ने स्वागत किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि यह बिलकुल सही फैसला है। वहीं, आईसीसी ने भी रोहित को बधाई दी है। आईसीसी ने इसे सिमति ओवर क्रिकेट में भारत के नए युग की शुरुआत करार दिया है।