फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli match up with mohammad shami daughters in this dance

वीडियो: विराट कोहली ने छोटी बच्ची के साथ डांस कर मनाया सारीज जीत का जश्न

Tue, 29 Aug 2017 05:09 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 29 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
virat kohli match up with mohammad shami daughters in this dance
विराट कोहली - फोटो : twitter
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद अपने सभी खिलाड़ियों की तारीफ की। सीरीज जीतने का जश्‍न भी मनाया गया। टीम इंडिया के जश्न और पार्टी में विराट कोहली ने इस बार एक नए शख्स के साथ डांस किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आप विराट की डांस पार्टनर को देखकर खुश हो जाएंगे। विराट ने इस जश्न में अनुष्का शर्मा के साथ नहीं बल्कि एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस किया। विराट पार्टी में हमेशा से दिलकश डांस करते हैं। श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद विराट ने डांसिंग फ्लोर पर दो साल की एक नन्हीं बच्ची के साथ बेहद प्यारा डांस किया। यह बच्ची टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की दो साल की बेटी आईराह है। 
विज्ञापन


विराट के साथ आईराह ने बेहतर डांस किया। बच्ची ने अपने डांस से महफिल को गुलजार कर दिया। यह वीडियो विराट कोहली के फैन्स के लिए एक उपहार हो सकता है। पार्टी मूड में विराट हमेशा अच्छे ढंग से डांस करते हैं। लेकिन इस बार इस बच्ची ने भी विराट का अच्छा साथ निभाया। मोहम्मद शमी ने यह वीडियो ट्वीटर में भी शेयर किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में शमी की बेटी बेहद प्यारी लग रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आईराह जब गोल घूमती है तो विराट भी गोल-गोल घूमने लगते हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। शमी ने यह वीडियो 28 अगस्त को शेयर किया। कम समय में ही इसे 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

आप भी इस वीडियो में यह डांस देखें: 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed