India
249/5 (20 ov)
West Indies
252/4 (18.3 ov)
West Indies won by 6 wickets
{"_id":"5c078f80bdec22419a25a284","slug":"virat-kohli-gives-strict-warning-to-australia-before-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने दी ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी, बोले- 'फिजूल की खबरों का नहीं पड़ता असर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने दी ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी, बोले- 'फिजूल की खबरों का नहीं पड़ता असर'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
virat kohli
किसी भी मेगास्टार की तरह विराट कोहली को भी पता है कि इस समय पूरे ऑस्ट्रेलिया का फोकस उन पर है, लेकिन वह इस हाइप को तूल नहीं देते और उनका मानना है कि उनके बारे में क्या बोला और लिखा जा रहा है, इस पर उनका बस नहीं है ।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का शुरू ही से एक ही सवाल रहा है कि पिछले दौरे पर यहां 692 रन बनाने वाले कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाया जाएगा। पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इसे ज्यादा तूल नहीं देते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा ,'मैं इस हाइप को नहीं मानता । हमारे सभी बल्लेबाज अकेले दम पर कोई भी मैच जिता सकते हैं । मेरा 120 फीसदी यह मानना है और उन्हें भी खुद पर भरोसा है । बाहर लोग क्या सोचते हैं, वह हमारे नियंत्रण में नहीं है । मैं लोगों से यह नहीं कह सकता कि इस बारे में नहीं लिखे या बोले।'
विज्ञापन
एडीलेड पर कोहली ने दो टेस्ट में तीन शतक जमाये हैं । उन्होंने इस बारे में कहा, 'मुझे यह मैदान और यह शहर बहुत पसंद है। मुझे नहीं पता कि यह क्या जुड़ाव है लेकिन मुझे यहां आना अच्छा लगता है।' उन्होंने कहा, 'हर क्रिकेटर का अपने देश के बाहर एक पसंदीदा मैदान होता है और मेरे लिये वह एडीलेड है। मैंने यहां अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।'