फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: 'चेस मास्टर' कोहली बने टीम इंडिया की जीत के हीरो, रिकॉर्ड्स बुक के बने 'किंग'

Fri, 02 Feb 2018 01:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
virat kohli creates seven records in durban odi against south africa
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली (112) और अजिंक्य रहाणे (79) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी। 


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 270 रन बनाए। एमएस धोनी 4* और हार्दिक पांड्या 3* रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटे।

'रेस मास्टर' के नाम से मशहूर हो चुके कोहली के नाम इस मैच में कई रिकॉड्स दर्ज हुए...
virat kohli creates seven records in durban odi against south africa
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली इस मैच में शतक लगाते ही तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाया है। इससे पहले यह कारनामा श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और टीम इंडिया के सचिन तेंदुलकर के नाम था। 
 
virat kohli creates seven records in durban odi against south africa
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI
यह द. अफ्रीका में खेला गया पहला वन-डे है, जिसमें दोनों टीम के कप्तानों ने शतक लगाया। फाफ डु प्लेसी ने 120 और विराट कोहली ने 112 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli creates seven records in durban odi against south africa
विराट कोहली - फोटो : BCCI
द. अफ्रीका में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने विराट कोहली। इससे पहले सौरव गांगुली ने 5 और सचिन तेंदुलकर के नाम 1 शतक है। 
विज्ञापन
virat kohli creates seven records in durban odi against south africa
विराट कोहली - फोटो : BCCI
द. अफ्रीका में उसी के घर में टेस्ट और वन-डे में शतक लगाने वाले कोहली दुनिया के तीसरे कप्तान बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग यह कारनामा कर चुके हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed