टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के लगातार 17 वन-डे जीत पर रोक लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान फाफ डू प्लेसी (120) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। मगर विराट कोहली (112) और अजिंक्य रहाणे (79) की पारियों ने फाफ के शतक पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई। मेहमान टीम ने इन 5 खिलाड़ियों के दम पर पहला वन-डे जीता। चलिए नजर डालते हैं कि कौन हैं जीत के '5 हीरो':
INDvSA: टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत के रहे ये '5 हीरो'
#4) कुलदीप यादव- चाइनामैन की गेंदों को समझने में अफ्रीकी बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे। कुलदीप यादव ने 10 ओवर के अपने कोटे में केवल 34 रन खर्च करके तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यादव ने सबसे पहले जेपी डुमिनी (12) को गूगली पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने डेविड मिलर (7) को शॉर्ट कवर्स में कप्तान कोहली के हाथों झिलवाया। फिर क्रिस मौरिस (37) को क्लीन बोल्ड करके प्रोटियाज को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
#2) अजिंक्य रहाणे- टीम इंडिया के बल्लेबाज ने वन-डे में लगातार पांचवीं फिफ्टी जमाई। रहाणे ने कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 189 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। रहाणे ने खुलकर अपने स्ट्रोक्स खेले और 86 गेंदों में 5 चौको व दो छक्को की मदद से 79 रन बनाए। रहाणे और कोहली के सामने प्रोटियाज गेंदबाजों के हौसले पस्त पड़ गए। यही वजह रही कि टीम इंडिया आसानी से पहला वन-डे जीतने में कामयाब रही।