फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat getting birthday wishes from every were

कोहली को जन्मदिन पर किसी ने कहा घाघरा चोली, किसी ने हाजमे की गोली

Sat, 05 Nov 2016 11:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
virat getting birthday wishes from every were
विराट कोहली

विज्ञापन


आज विराट कोहली का जन्मदिन है, रात के 12 बजते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर #happybitrhdayvirat ट्रेंड करने लगा। आम हो या खास हर कोई अपने इस चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता था।

अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना देने के विशेषज्ञ के तौर पर उभरे नजफगढ़ के नवाब को संयम कहां था दिन बदलते ही उन्होंने विराट की शान में ट्वीट कर बधाई दी। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा 'आठ साल पहले हम इस दिन को चीकू खाकर मना सकते थे लेकिन आज मुझे लगता है सभी ऑटो टैक्सी के मीटर की 100 से शुरुआत होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 


इसके बाद भी सहवाग नहीं रुके सहवाग ने विराट के लिए एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, हाजमे की गोली, रंगों की होली, गुजरात में घाघरा चोली और बैटिंग में विराट कोहली पूरे इंडिया को पसंद है। 



टीम मेट रविंद्र जड़ेजा ने तो विराट को जन्मदिन की बधाई देने के लिए टीम इंडिया की ओर से ऐ दिल है मुश्किल का गीत 'तेरे बिना गुजारा' डेडिकेट किया। 
 

एक अन्य ट्वीट में रविंद्र ने कोहली को शुभकामना देते हुए कहा कि हम जब कभी होटल से स्टेडियम के लिए रवाना होते हैं तब हम विराट की प्रतीक्षा कभी नहीं करते, हमें यकीन है कि वह रनों की तरह हमारा पीछा भी कर लेगा। 
 


दिल्ली के ही रहने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने ट्वीट में सचिन तेंदुलकर के एक बयान वाली तस्वीर साझा की जिसमें कहा गया कि विराट को बल्लेबाजी करते देखना बेहद सुखद है। वही मेरे रिकॉर्ड तोड़ेगा। ईशांत ने लिखा, भारतीय गेंदबाज बेहद खुशनसीब हैं कि उन्हें रन मशीन विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती है। 


वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, आधुनिक क्रिकेट के बादशाह विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक व्यक्ति नियमित रूप से सवा अरब लोगों को खुश होने का मौका दे रहा है। 
 


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट को बधाई देते हुए ट्वीट किया, हमारी टीम के सबसे शरारती सदस्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तुम जैसे हो हमेशा वैसे ही रहना। 
 


सुरेश रैना ने विराट को बधाई देते हुए ट्वीट किया, विराट आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान आपको आने वाले साल में खुशियां और स्वास्थ रखे। 


टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भी विराट को 28वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दींं। कुंबले ने लिखा जन्मदिन का हार्दिक शुभकामनाएं विराट। आने वाला वर्ष आपके जीवन में खुशियां लाए। आपको जीवन के हर क्षे्त्र में सफलता मिले।
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने विराट को शुभकामना देते हुए लिखा 'मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, रब तुझे हमेशा खुश रखे. बहुत सारा प्यार.'
टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाले गौतम गंभीर ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक कोहली, आगे तुम्हारे लिए एक अच्छे साल की कामना करता हूं, उम्मीद करता हूं आगे तुम्हें कई और रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए देखूंगा।
 
टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने विराट को बधाई देते हुए लिखा,जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विराट, अच्छे से मनाओ रब राखा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed