कोहली को जन्मदिन पर किसी ने कहा घाघरा चोली, किसी ने हाजमे की गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज विराट कोहली का जन्मदिन है, रात के 12 बजते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर #happybitrhdayvirat ट्रेंड करने लगा। आम हो या खास हर कोई अपने इस चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता था।
अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना देने के विशेषज्ञ के तौर पर उभरे नजफगढ़ के नवाब को संयम कहां था दिन बदलते ही उन्होंने विराट की शान में ट्वीट कर बधाई दी। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा 'आठ साल पहले हम इस दिन को चीकू खाकर मना सकते थे लेकिन आज मुझे लगता है सभी ऑटो टैक्सी के मीटर की 100 से शुरुआत होनी चाहिए।
8 yrs ago we cud have dedicated this day by eating Chikoo.
But tday,I think all auto/taxis shud start their Meter frm100#HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/SbMMfZY72Pविज्ञापन विज्ञापन— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 4, 2016
इसके बाद भी सहवाग नहीं रुके सहवाग ने विराट के लिए एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, हाजमे की गोली, रंगों की होली, गुजरात में घाघरा चोली और बैटिंग में विराट कोहली पूरे इंडिया को पसंद है।
Haazme ki Goli, Rangon ki Holi,Gujarat me Ghagra Choli
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 5, 2016
Aur Batting mein Virat Kohli
Poore India ko pasand hai#HappyBirthdayVirat @imVkohli pic.twitter.com/Vy76lUqUim
टीम मेट रविंद्र जड़ेजा ने तो विराट को जन्मदिन की बधाई देने के लिए टीम इंडिया की ओर से ऐ दिल है मुश्किल का गीत 'तेरे बिना गुजारा' डेडिकेट किया।
#BREAKING: Team India Dedicates A Song To Wish Virat Kohli - "Tere Bina Guzara, Ae Dil Hai Mushkil". ;) #ADHM #HappyBirthdayVirat #Kohli
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) November 4, 2016
एक अन्य ट्वीट में रविंद्र ने कोहली को शुभकामना देते हुए कहा कि हम जब कभी होटल से स्टेडियम के लिए रवाना होते हैं तब हम विराट की प्रतीक्षा कभी नहीं करते, हमें यकीन है कि वह रनों की तरह हमारा पीछा भी कर लेगा।
When We Leave From Hotel To Stadium In Team Bus, We Never Wait For Virat Kohli.We're Always Sure He'll CHASE It Down. ;) #HappyBirthdayVirat
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) November 4, 2016
दिल्ली के ही रहने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने ट्वीट में सचिन तेंदुलकर के एक बयान वाली तस्वीर साझा की जिसमें कहा गया कि विराट को बल्लेबाजी करते देखना बेहद सुखद है। वही मेरे रिकॉर्ड तोड़ेगा। ईशांत ने लिखा, भारतीय गेंदबाज बेहद खुशनसीब हैं कि उन्हें रन मशीन विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती है।
Indian Bowlers Are Lucky They Don't Have To Bowl Against Virat Kohli - The Run Machine. #HappyBirthdayVirat #ViratKohli #KOHLI pic.twitter.com/CBfRp74g16
— Sir Ishant Sharma (@SirIshantSharma) November 4, 2016
वहीं मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, आधुनिक क्रिकेट के बादशाह विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक व्यक्ति नियमित रूप से सवा अरब लोगों को खुश होने का मौका दे रहा है।
Happy Bday to the King of Modern Day Cricket @imVkohli .A man giving joy to a billion people on such a consistent basis.#HappyBirthdayVirat
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) November 4, 2016
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट को बधाई देते हुए ट्वीट किया, हमारी टीम के सबसे शरारती सदस्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तुम जैसे हो हमेशा वैसे ही रहना।
Happy Birthday @imVkohli! To the most (shararati guy 😜) in our team, stay the way you are always! pic.twitter.com/DOmCtzSsO8
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 5, 2016
सुरेश रैना ने विराट को बधाई देते हुए ट्वीट किया, विराट आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान आपको आने वाले साल में खुशियां और स्वास्थ रखे।
Happy birthday @imVkohli 😃 Wishing you happiness and good health throughout the year 😌 Cheers 🍾 from @ImRaina & his fans #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/iyEmwaSb2E
— Suresh Raina (@ImRainaTeam) November 5, 2016
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भी विराट को 28वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दींं। कुंबले ने लिखा जन्मदिन का हार्दिक शुभकामनाएं विराट। आने वाला वर्ष आपके जीवन में खुशियां लाए। आपको जीवन के हर क्षे्त्र में सफलता मिले।
Happy birthday @imVkohli. Hope you have a fantastic year ahead. Wish you the best of everything. @BCCI pic.twitter.com/IctHQk2xlK
— Anil Kumble (@anilkumble1074) November 5, 2016
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने विराट को शुभकामना देते हुए लिखा 'मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, रब तुझे हमेशा खुश रखे. बहुत सारा प्यार.'
Happy birthday 🎂🎂🎉🍾to my younger brother @imVkohli rab tenu hamesha kush rakhe.. Lots of love.. God bless pic.twitter.com/E85MSdubUa
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 5, 2016
टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाले गौतम गंभीर ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक कोहली, आगे तुम्हारे लिए एक अच्छे साल की कामना करता हूं, उम्मीद करता हूं आगे तुम्हें कई और रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए देखूंगा।
Happy Birthday @imVkohli. Have a blessed year ahead; hoping to see you smash many more records along the way. pic.twitter.com/Q6SkCFDYBm
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 5, 2016
टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने विराट को बधाई देते हुए लिखा,जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विराट, अच्छे से मनाओ रब राखा।
Wish you a very happy birthday bro @imVkohli. Have a good one. Rab Rakha!! pic.twitter.com/i1pWIV5YE1
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 5, 2016