फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: Murali Vijay superb ton powers TN to win over J&K

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-अप: मुरली विजय ने ठोका शतक, सैनी ने दिलाई दिल्ली को पहली जीत

Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: Murali Vijay superb ton powers TN to win over J&K
मुरली विजय - फोटो : social media

विजय हजारे ट्रॉफी में 11वां दिन भी बारिश की वजह से प्रभावित रहा। शुक्रवार को कुल मिलाकर 11 मैच खेले जाने थे, लेकिन पांच मुकाबले बारिश के चलते रद्द कर दिए गए। आइए जानते हैं11वें दिन हुए सभी मैचों का राउंड-अप:

विज्ञापन


भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (3/24) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में बड़ौदा को दस रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ और इसे 38 ओवर प्रति टीम कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। नीतीश राणा ने सर्वाधिक 27, अनुज रावत ने 21 और मनन शर्मा ने 18 रन बनाए। दिल्ली की टीम में वापसी करने वाले सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन सात रन ही बना पाए। बड़ौदा की तरफ से कप्तान क्रुणाल पंड्या ने चार और अतीत सेठ ने दो विकेट झटके। बड़ौदा की टीम 33.2 ओवर में 128 रन ही बना पाई। केदार देवधर और क्रुणाल ने 20-20 रन बनाए। दिल्ली के लिए सैनी के अलावा कुलवंत खेजरोलिया और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की जीत में चमके जयंत और सुमित  
जयंत यादव (67) और सुमित कुमार (नाबाद 64) की पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए हुई 128 रन की साझेदारी के दम पर हरियाणा ने ओडिशा को चार विकेट से रौंद दिया। बारिश के चलते 46-46 ओवर कर दिए गए मैच में ओडिशा ने पहले खेलते हुए गोविंदा 64 और संदीप 44 की मदद से नौ विकेट पर 207 रन बनाए। हर्षल पटेल और सुमित ने तीन-तीन जबकि अमित मिश्रा ने दो विकेट झटके। जवाब में हरियाणा ने 43.5 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ओपनर नीतिन सैनी ने 44 रन का योगदान दिया। हरियाणा की यह तीन मैचों में पहली जीत है। उसके दो मैच बारिश से रद्द रहे हैं। 

यूपी का लगातार तीसरा मैच रद्द
उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश का मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। यूपी का लगातार तीसरा है जो बारिश के भेंट चढ़ा। 

चंडीगढ़ की जीत की हैट्रिक 

बायें हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरां (3/25) और बिपुल शर्मा (3/14) की बदौलत चंडीगढ़ ने 20-20 ओवर के किए गए प्लेट ग्रुप मुकाबले में असम को 21 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ चंडीगढ़ चार मैचों में 12 अंक लेकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

चंडीगढ़ ने प्रीत कमल 34, विपुल शर्मा 25 और जसकरण सिंह नाबाद 28 की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 19.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई। पुडुच्चेरी व नगालैंड और उत्तराखंड व मिजोरम के बीच प्लेट वर्ग के मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। 

विजय के शतकीय प्रहार से तमिलनाडु ने जेएंडके को रौंदा
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर मुरली विजय (117) की शतकीय पारी से तमिलनाडु ने जम्मू एंड कश्मीर को आठ विकेट से रौंदा। तमिलनाडु की यह लगातार पांचवीं जीत है। तमिलनाडु ने 239 रन के लक्ष्य को विजय और बाबा अपराजित (नाबाद 86) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 166 रन की साझेदारी से 48 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले जम्मू एंड कश्मीर ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 238 बनाए। उसकी तरफ से कामरान इकबाल 67, शुभम सिंह पुंडीर ने 66 और अब्दुल समद ने 50 रन बनाए। 

ग्रुप के अन्य मैचों में सेना ने रवि चौहान (118) और राहुल गहलोत (107) के शतकों से मध्यप्रदेश को सात विकेट से हराया। नमन ओझा (130) के शतक और आनंद सिंह बैंस (61) के अर्द्धशतक से मध्यप्रदेश ने सात विकेट पर 282 रन बनाए पर सेना ने 47 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। त्रिपुरा ने बिशाल घोष के 128 रन की मदद से राजस्थान को 47 रन से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed