फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy final karnataka beats saurashtra by 41 runs

Vijay Hazare Trophy: पुजारा के 94 रन की पारी पर फिरा पानी, कर्नाटक बना चैंपियन

Tue, 27 Feb 2018 08:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy final karnataka beats saurashtra by 41 runs
कर्नाटक - फोटो : PTI
पूरे विजय हजारे ट्रॉफी में अपने बल्ले से रन बरसाने वाले मयंक अग्रवाल का बल्ला फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ भी चला और उनके 90 रनों की पारी की बदौतल कर्नाटक इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 41 रन से मात देने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


सौराष्ट्र के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके जवाब में कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ही ओवर में कप्तान करुण नायर अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद आए के एल राहुल भी शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। 
विज्ञापन


दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद पूरी सीरीज में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले मयंक अग्रवाल और रवि कुमार समर्थ के बीच चौथए विकेट लिए 136 रन की साझेदारी हुई। शतक की ओर बढ़ रहे अग्रवाल को जयदेव उनाडकट ने जडेजा के हाथों कैट आउट करवाया। उन्होंने 79 बॉल पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल के आउट होने के बाद समर्थ 48 और पवण देशपांडे ने 49 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज देर तक टिकने में कामयाब नहीं रहा। पूरी टीम 45.5 ओवर में 253 रन बनाकर ढेर हो गई। 

सौराष्ट्र के लिए कमलेश मकवाना ने 8.5 ओवर में 34 रन देकर 4 लिए। इसके अलावा मंकद ने 2, जबकि जडेजा और शौर्य सानंदिया ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट झटका। 

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की आधी टीम महज 100 रन के भीतर ही पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि एक ओर से कप्तान पुजारा लगातार संघर्ष करते रहे लेकिन 94 रन के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए। पूरी पारी में सौराष्ट्र लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाता रहा और पूरी टीम 46.3 ओवर में 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 


कर्नाटक की ओर से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा रोजर बिन्नी और देशपांडे को एक-एक विकेट मिला। मयंक अग्रवाल को उनके 90 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed