फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 13th day match report

विजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु ने लगाया जीत का सिक्सर, ये रहा 13वें दिन का राउंड-अप

Sun, 06 Oct 2019 11:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Oct 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 13th day match report
-

विजय हजारे ट्रॉफी के 13वें दिन कुल मिलाकर चार मैच खेले गए। आइए जानते हैं 13वें दिन खेले गए सभी मैचों का राउंड-अपः

विज्ञापन


संदीप (7/19) और सिद्धार्थ कौल (3/29) की उम्दा गेंदबाजी से पंजाब ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में हरियाणा पर 209 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा की टीम पहले खेलते हुए मात्र 16 ओवर में 49 रन पर ढेर हो गई। नीतिन सैनी (22) और सुमित कुमार (13*) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। जवाब में पंजाब ने लक्ष्य को ओपनर अभिषेक शर्मा की नाबाद 22 रन की पारी से 15.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए भी अभिषेक के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हरियाणा के लिए अजित चहल ने चार और हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जेएंडके सात विकेट से हारा
राहुल सिंह गहलोत (124) की नाबाद शतकीय पारी और रजत पालीवाल के 49 रन से सर्विसेज ने जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) को ग्रुप सी मुकाबले में सात विकेट से पराजित किया। जेएंडके से मिले 190 रन के लक्ष्य को सर्विसेज ने 34.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। जेएंडके की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद शेष रहते 189 पर लुढ़क गई। पारस शर्मा ने 49, फाजिल राशिद ने 39 और अब्दुल ने 20 रन का योगदान दिया। सर्विसेज की ओर से द्विवेश पठानिया ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तमिलनाडु ने लगाया जीत का सिक्सर

अभिनव मुकुंद (84) और बाबा अपराजित (87) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 128 रन की साझेदारी से तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में त्रिपुरा को 187 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 315 रन बनाए। उसके बाद त्रिपुरा को 34.3 ओवर में 128 रन पर समेट दिया। बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने तीन विकेट चटकाए। 

राजस्थान और रेलवे का मुकाबला टाई रहा। इससे दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जित गुप्ता की 90 रन की पारी के बावजूद 47.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। जवाब में रेलवे की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन ही बना सकी। दिनेश मोर ने नाबाद 92 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed