फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'चहल टीवी' पर आए श्रेयस-दीपक, खेल के मैदान पर दिखाया गया पत्तों का जादू

Tue, 12 Nov 2019 07:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: Shreyas Iyer, Deepak chahar card trick on Chahal TV, after India defeated Bangladesh
दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

नागपुर में खेले गए आखिरी टी-20 में बांग्लादेश को हराते हुए भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। दीपक चाहर ने हैट्रिक समेत छह विकेट चटकाए। मैच के बाद इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद युजवेंद्र चहल ने दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर का 'चहल टीवी' पर मजेदार इंटरव्यू लिया। 

VIDEO: Shreyas Iyer, Deepak chahar card trick on Chahal TV, after India defeated Bangladesh
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

चहल इस इंटरव्यू की शुरुआत हंसी मजाक के साथ की और मजाक करते हुए दीपक से कहते हैं कि बॉलिंग में मेरा ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, अब क्या कहें बडे़ बेशर्म आदमी हो यार तुम तो। चहल ने दीपक से उनकी परफॉर्मेंस के बारे में पूछा तो दीपक ने कहा, काफी अच्छी फीलिंग है। दीपक कहते हैं कि आप घर पर बैठकर सोचोगे तो भी कभी यह नहीं सोच पाओगे की इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 7 रन देकर 6 विकेट लोगे। आपने गलती से सोच भी लिया कि 5 विकेट ले लूंगा तो रन तो कम से कम 20-25 होंगे। 

VIDEO: Shreyas Iyer, Deepak chahar card trick on Chahal TV, after India defeated Bangladesh
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
दीपक की इस बात के बीच में श्रेयस अय्यर कहते हैं कि इसके लिए मुझे भी क्रेडिट देना चाहिए क्योंकि पांचवां कैच मैंना लिया है। दीपक इस पर श्रेयस को धन्यवाद कहते हैं। फिर चहल मजाक में कहते हैं कि तुम दोनों आपस में ही खेल लो। फिर तीनों हंसने लगते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Shreyas Iyer, Deepak chahar card trick on Chahal TV, after India defeated Bangladesh
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

चहल ने इसके बाद श्रेयस अय्यर से तीन बॉल पर तीन छक्के को लेकर सवाल करते हैं। इसका जवाब देते हुए श्रेयस कहते हैं कि जब 3 छक्के लग गए हों तो अगली गेंद पर भी 6 के लिए जाना ही पड़ता है। कोई भी बल्लेबाज यही करता है, लेकिन फिर नहीं हो पाया कोई बात नहीं। इस इंटरव्यू के बाद श्रेयस अय्यर ने ताश के पत्तों के साथ एक ट्रिक दिखाई, जो काफी मजेदार थी।

विज्ञापन
VIDEO: Shreyas Iyer, Deepak chahar card trick on Chahal TV, after India defeated Bangladesh
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

याद हो कि 30 रन से नागपुर मैच की जीत में दीपक चाहर ने 7 रन देकर 6 विकेट झटके, इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। वहीं, श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा।, उन्होंने 62 रन की पारी खेली। अय्यर ने 33 गेंदों की अपनी पारी में पांच छक्के और तीन चौके जड़े। अय्यर ने आफिफ हुसैन की गेंदबाजी पर लगातार तीन छक्के जड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed