फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक चाहर ने हैट्रिक के बाद ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, रोहित-राहुल टॉप-10 में शामिल

Tue, 12 Nov 2019 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Nov 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar moves to 42nd position in ICC t20 bowlers ranking after hat trick against bangladesh
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने रातोंरात अपनी गेंदबाजी से अपना लोहा मनवा लिया। टी-20 क्रिकेट में अपना सातवां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए दीपक ने ना सिर्फ भारत की तरफ से पहली हैट्रिक ली बल्कि शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड के साथ विश्व कीर्तिमान भी बनाया।


 

Deepak Chahar moves to 42nd position in ICC t20 bowlers ranking after hat trick against bangladesh
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

दीपक ने रविवार को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट झटके और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा अपने नाम कर लिया। दीपक ने तीन मैचों की सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए कुल आठ विकेट झटके और आखिरी मैच में मैन ऑफ दी मैच के साथ मैन ऑफ दी सीरीज भी अपने नाम कर लिया।

Deepak Chahar moves to 42nd position in ICC t20 bowlers ranking after hat trick against bangladesh
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

27 वर्षीय दीपक को उनकी शानदार गेंदबाजी का फायदा आईसीसी की नई रैंकिंग में भी मिला। चाहर अब 88 स्थान की छलांग के साथ 42वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। हालांकि गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में कोई भी भारतीय गेंदबाज और  मौजूद नहीं है और अफगानिस्तान के राशिद खान इस लिस्ट में टॉप पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar moves to 42nd position in ICC t20 bowlers ranking after hat trick against bangladesh
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media

बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा सातवें आर लोकेश राहुल आठवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप पर बने हुए हैं। वहीं आलराउंडर की लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी शीर्ष पर मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed