फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   uae beats zimbabwe by 3 runs in world cup qualifier

2019 वर्ल्ड कप से बाहर हुई जिम्बाब्वे, खिलाड़ियों समेत दर्शकों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 23 Mar 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
uae beats zimbabwe by 3 runs in world cup qualifier
जिम्बाब्वे बनाम यूएई - फोटो : file

मोहम्मद नाविद की घातक गेंदबाजी के बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूईए) ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर सुपर सिक्स मुकाबले में जिम्बाब्वे को 3 रन से मातकर देकर उसके वर्ल्ड कप में शामिल होने के सपने को तोड़ दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में जिम्बाब्वे को 40 ओवर में 230 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 7 विकेट गंवाकर 226 रन ही बना पाई। 

विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत खराब रही और ओपनर अश्फाक अहमद महज 10 रन बनाकर चतरा के शिकार हुए। इसके बाद रोहन मुस्तफा (31) और गुलाम शब्बेर (40) ने मिलकर टीम का स्कोर 50 के पास पहुंचाया। 
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा रमीज शहजाद ने 59 और शेमान अनवर ने 33 रन की अहम पारी खेली। अंत में मोहम्मद नविन ने 10 गेंद पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। यूएई 47.5 ओवर में 235 रन बनाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की ओर से सिंकदर रजा ने 10 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा तंदै चतरा ने 2 जबकि बलेसिंग मुजारबानी और सीन विलियम्स ने एक-एक विकेट झटके। 

डकवर्थ लुइस के अनुसार जिम्बाब्वे को 40 ओवर में 230 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर सोलोमन मीर (6) और हैमिल्टन मासाकाजा (7) जल्द पवेलियन लौट गए। हालांकि सीन विलियम्स (80) और सिंकदर रजा (34) ने मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं रहा और अंत में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। 

यूएई की ओर से मोहम्मद नविन ने 8 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रोहन मुस्तफा ने 2 जबकि कादिर अहमद और अहमद रजा को एक-एक विकेट मिला। नाविद को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

 



जिम्बाब्वे की हार ने वहां मौजूद दर्शकों और टीम मैनेजमेंट को इतना निराश किया कि उनकी आंखों से आंसू झलक आए। सभी इस हार से इतने हैरान थे जैसे मानो कोई अनहोनी हो गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed