फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   two wrist spinners added in team india for the first time in odi

922 वन-डे के बाद पहली बार टीम इंडिया में हुआ ऐसा अनोखा कारनामा

Sun, 03 Sep 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 03 Sep 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
two wrist spinners added in team india for the first time in odi
टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेला जा रहा पांचवां व अंतिम वन-डे टीम इंडिया के लिए बेहद खास बन गया। वन-डे के इतिहास में ऐसा पहला मौका आया जब एकसाथ दो रिस्ट स्पिनर्स टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हो। 

विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया के 922 वन-डे के इतिहास में पहली बार प्लेइंग इलेवन में एक साथ दो रिस्ट स्पिनर्स यानि कलाई के जरिए गेंद को टर्न कराने वाले गेंदबाज शामिल हुए। श्रीलंका के खिलाफ 5वें वनडे में विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में एकसाथ दो रिस्ट स्पिनर्स को मौका दिया।

विज्ञापन

बेहद खास होते हैं रिस्ट स्पिनर्स

two wrist spinners added in team india for the first time in odi
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN

कलाई के जरिए गेंद को टर्न कराने वाले गेंदबाजों को बेहद खास माना जाता है। इस कला को मुश्किल माना जाता है क्योंकि कलाई के जरिए गेंद पर नियंत्रण रखना आसान नहीं होता है। मगर टीम इंडिया के इन दोनों रिस्ट स्पिनर्स ने सीरीज के अंतिम वन-डे में अच्छा प्रदर्शन किया। कुलदीप ने जहां 10 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं चहल ने 10 ओवर के अपने कोटे में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों ही फिलहाल टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। दोनों युवा गेंदबाज हैं और इन्हें टीम इंडिया का भविष्य माना जा रहा है। कुलदीप और चहल दोनों ही 2019 वर्ल्ड कप में खेलना चाहेंगे और इसके लिए दोनों ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed