महिला क्रिकेट: तारीख बदली, इस दिन नहीं होगा भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20, जानें कारण
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा महिला टी-20 मैच अब 14 जुलाई को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच चेम्सफोर्ड में क्लाउडफम काउंटी मैदान में होने वाला तीसरा महिला टी-20 मैच प्रसारण संबधित उद्देश्यों से एक दिन पहले 14 जुलाई को कर दिया गया है। ब्रिटेन दौरे से पहले भारतीय महिला टीम इस समय मुंबई में पृथकवास में हैं। इस दौरे की शुरुआत ब्रिस्टल में एकमात्र टेस्ट मैच से होगी जो 16 जून से शुरू होगा। भारतीय महिला टीम का यह सात साल में पहला टेस्ट मैच होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, 'प्रसारण उद्देश्यों के कारण क्लाउडफम काउंटी मैदान पर इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच होने वाला तीसरा वाइटैलिटी टी-20 मैच बुधवार को 14 जुलाई को खेला जाएगा।' टी-20 श्रृंखला नौ जुलाई से नार्थम्पटन में शुरू होगी, जिसके बाद दूसरा मैच 11 जुलाई को होव में खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 27 जून से शुरू होगी, जो टेस्ट मैच के बाद आयोजित होगी।
📆 DATE CHANGE 📆
— England Cricket (@englandcricket) May 25, 2021
For broadcast purposes, the third Vitality IT20 between England Women and India Women at the Cloudfm County Ground will now be played on Wednesday, 14 July. pic.twitter.com/HHUenUIAuL