{"_id":"5a5f38ab4f1c1b8f268b4ec9","slug":"these-five-players-are-become-villain-for-team-india-in-centurion-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: टीम इंडिया के यह 5 खिलाड़ी रहे सेंचुरियन टेस्ट में शर्मनाक हार के 'विलेन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: टीम इंडिया के यह 5 खिलाड़ी रहे सेंचुरियन टेस्ट में शर्मनाक हार के 'विलेन'
Presented By: विकास कुमार, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भी हार का स्वाद चखना पड़ा। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
राहुल-विजय
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया को दोनों पारियों में मजबूत शुरुआत की जरुरत थी, लेकिन मुरली विजय और के एल राहुल इस काम अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। के एल राहुल को तो इस मैच में शिखर धवन की जगह पर खिलाया गया था। लेकिन राहुल ने कप्तान कोहली के इस फैसले को गलत साबित किया। उन्होंने पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में महज 4 रन ही बना पाए।
मुरली विजय
- फोटो : BCCI
वहीं, अगर बात करें दूसरे ओपनर की तो मुरली विजय ने पहली इनिंग में भले ही उन्होंने 46 रन की अहम पा्री खेली, लेकिन दूसरी पारी में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी तो वह सिर्फ 9 रन बनाकर रबाडा की बॉल पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्थिव पटेल
- फोटो : File
टीम इंडिया को मिली इस हार का सबसे बड़े मुजरिम हैं विकेटकीपर पार्थिव पटेल। 17 साल बाद एशिया से बाहर टेस्ट खेल रहे पार्थिव पटेल की कीपिंग मैच में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी। दूसरी पारी में जब टीम इंडिया ने 3 रन पर अफ्रीका के 2 खिलाड़ी आउट कर दिए थे, तब लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर सकती है। मैच में कुछ देर बाद ही जसप्रीत बुमराह ने डीन एल्गर के रूप में तीसरी सफलता दिलाने की कोशिश की।
एल्गर जब 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय बुमराह की ऊंची उठती हुई गेंद को समझ ही नहीं पाए और बॉल किनारा लेकर पीछे की ओर निकली। पीछे खड़े विकेटकीपर पार्थिव पटेल और चेतेश्वर पुजारा के बीच से निकली, ये कैच पार्थिव को लेना था, लेकिन वह खड़े खड़े चेतेश्वर पुजारा की ओर देखते रहे। बाद में एल्गर 61 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहली पारी में भी पार्थिव पटेल के हाथों से एक कैच छूटा था और इस कैच ने कप्तान विराट कोहली का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। कैच छूटने के बाद वह बुरी तरह झल्लाते हुए पार्थिव पटेल पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे।

चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा साबित हुए टीम इंडिया की इस हार के चौथे मुजरिम। पुजारा इस सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे। पहले टेस्ट में फेल होने के बाद सेंचुरियन की पिच को देखकर लगा कि इस मैच में वो जरूर बड़ा स्कोर बनाएंगे। लेकिन उन्होंने अपनी लचर बल्लेबाजी से सबको गलत साबित किया।
पहली पारी में पुजारा अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। के एल राहुल के आउट होने के बाद आए पुजारा ने मिडऑन पर शॉट मारा और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। मिडऑन पर एन्गिडी लुंगी फील्डिंग कर रहे थे और नॉन स्ट्राइक पर खड़े मुरली विजय ने उन्हें रन लेने से मना भी किया, लेकिन इसके बावजूद वो दौड़े। नतीजा यह हुआ कि लुंगी ने बॉल सीधे विकेट पर मार दी और पुजारा का काम तमाम कर दिया।
दूसरी पारी में भी पुजारा ने अपनी गलती से सीख न लेते हुए तीन रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए। पुजारा ने इस बार 19 रन की छोटी सी पारी खेली।