फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 में है इस साल ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाने की जंग

Sat, 23 Dec 2017 11:15 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
these 5 players may become icc player of the year 2017
विराट कोहली - फोटो : SportsStar
इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) जल्द ही 2017 आईसीसी वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर के नाम का ऐलान करने वाली है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस अवार्ड के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन कोहली के अलावा भी कई ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा जा सकता है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो इस बार बन सकते हैं साल 2017 के सबसे बेस्ट प्लेयर...
these 5 players may become icc player of the year 2017
रोहित शर्मा
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो टीम की कप्तानी मिलने के बाद दवाब में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। दवाब का असर उनकी बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी पर दिखाई देने लगाता है, लेकिन विराट कोहली के गैर-मौजूदगी में नए कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा की बल्लेबाजी श्रीलंका के खिलाफ और भी धारदार दिखाई दी। 

रोहित के नाम इस साल 60 की औसत और 97.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,416 रन हैं। रोहित ने इस साल 6 सेंचुरी और 6 फिफ्टी लगाई है। इसलिए रोहित अगर इस साल आईसीसी वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाते हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। 
these 5 players may become icc player of the year 2017
rashid khan - फोटो : File
अफगानिस्तान का युवा लेग स्पिनर राशिद खान भी इस साल बेस्ट क्रिकेटर चुना जा सकता है। राशिद के नाम इस साल 19 मैचों में 50 विकेट हैं। राशिद का सबसे शानदार प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लूसिया में 7/18 है। इंटनेशनल के अलावा राशिद का जलवा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 players may become icc player of the year 2017
हसन अली - फोटो : ESPN
पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर पाया तो इसके पीछे सबसे बड़ा फैक्टर था हसन अली नाम का गेंदबाज। पाकिस्तान का यह युवा तेज गेंदबाज न सिर्फ वन-डे आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर का प्रमुख दावेदार है बल्कि इमरजिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का मुख्य दावेदार है। 

हसन अली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और पाकिस्तान को जीताने में अहम किरदार निभाया था। अली फिलहाल वन-डे में नंबर वन गेंदबाज हैं। अली के नाम इस साल 21 वन-डे मैचों में 18 की औसत और 4.91 इकॉनोमी के साथ 48 विकेट हैं। 
विज्ञापन
these 5 players may become icc player of the year 2017
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
2015 वर्ल्ड कप के बाद से डेविड वॉर्नर के बाद से वन-डे में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस साल उनके नाम सबसे ज्यादा 7 शतक हैं वो भी 108.37 की औसत के साथ। वॉर्नर ने तीन महीने के अंदर दो बार (अक्टूबर 2016 और जनवरी 2017) अपने वन-डे करियर का बेस्ट स्कोर को तोड़ा है। वॉर्नर ने इस साल 22 वन-डे मैचों में 67.80 की औसत और 108.37 के स्ट्राइक रेट से 1,424 रन बनाए हैं।  इसलिए ऑस्ट्रेलिया का यह बाएं हाथ का अटैकिंग बल्लेबाज भी चुना जा सकता है आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed