फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने माना, ऋषभ पंत-अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए एक साथ हुए थे तैयार

Mon, 23 Sep 2019 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Sep 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
There was a miscommunication between Rishabh Pant and Shreyas Iyer says Virat Kohli
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम में अबतक सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच को बदल दिया गया हो, चाहे टीम एक विदेशी दौरा भी करके आ चुकी हो, लेकिन अबतक नंबर चार की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार रात बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 को गंवाते ही भारतीय टीम को तीन मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर संतोष करना पड़ा। मैच के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट में चला आ रहा ड्रामा भी दुनिया के सामने आ गया।

There was a miscommunication between Rishabh Pant and Shreyas Iyer says Virat Kohli
ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर - फोटो : ट्विटर

दरअसल, टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना चाहती थी। मगर तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिर गया। फिर आठवें ओवर में शिखर धवन भी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ही तैयार हो गए। ऐसा लगा कि शिखर धवन के आउट होने के बाद दोनों ही बैटिंग करने आना चाहते थे।

There was a miscommunication between Rishabh Pant and Shreyas Iyer says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने इससे जुड़े सवाल पर कहा कि यह सही है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। विराट ने स्पष्ट किया कि यह तय हुआ था कि अगर 10 ओवर के भीतर दूसरा विकेट गिरता है तो श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बैटिंग करने आएंगे। अगर 10 ओवर के बाद दूसरा विकेट गिरता है तो ऋषभ पंत नंबर-4 पर आएंगे। बैटिंग कोच ने दोनों खिलाड़ियों से यही बात की थी, लेकिन शायद फिर भी कुछ गलतफहमियां रह गई। अच्छी बात यह है कि दोनों मैदान के भीतर नहीं आए। अगर दोनों एक साथ बैटिंग करने के लिए भीतर आ जाते, तो मैदान पर तीन बल्लेबाज हो जाते, जो हास्यास्पद स्थिति होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
There was a miscommunication between Rishabh Pant and Shreyas Iyer says Virat Kohli
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

विराट के इस खुलासे से साफ झलकता है कि टीम में किस हद तक अव्यवस्थाएं हैं। अगर ऋषभ पंत पहले से तय प्लान को भूल गए थे तो क्या किसी ने उनके पैडअप करने से पहले यह नहीं बताया कि अब श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी के लिए जाना है। विराट कोहली ने कहा कि बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने दोनों से ही बातचीत की थी। दोनों को यह बताया गया था कि किसे कब बैटिंग करने जाना है, लेकिन जब धवन आउट हुए तो दोनों ही खिलाड़ी बैटिंग करने के लिए उठ खड़े हुए।

विज्ञापन
There was a miscommunication between Rishabh Pant and Shreyas Iyer says Virat Kohli
क्विंटन डीकॉक - फोटो : ट्विटर

याद हो कि बेंगलुरु टी-20 में भारतीय टीम के हार के साथ ही तीन मैच की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही। शिखर धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। सलामी बल्लेबाज धवन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली भी इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। ऋषभ पंत एक बार फिर खुद को साबित करने में नाकाम रहे, ऋषभ पंत एक बार फिर नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टी-20 मैच नौ विकेट से अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed