भारतीय टीम में अबतक सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच को बदल दिया गया हो, चाहे टीम एक विदेशी दौरा भी करके आ चुकी हो, लेकिन अबतक नंबर चार की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार रात बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 को गंवाते ही भारतीय टीम को तीन मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर संतोष करना पड़ा। मैच के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट में चला आ रहा ड्रामा भी दुनिया के सामने आ गया।
2 of 5
ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना चाहती थी। मगर तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिर गया। फिर आठवें ओवर में शिखर धवन भी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ही तैयार हो गए। ऐसा लगा कि शिखर धवन के आउट होने के बाद दोनों ही बैटिंग करने आना चाहते थे।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट कोहली ने इससे जुड़े सवाल पर कहा कि यह सही है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। विराट ने स्पष्ट किया कि यह तय हुआ था कि अगर 10 ओवर के भीतर दूसरा विकेट गिरता है तो श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बैटिंग करने आएंगे। अगर 10 ओवर के बाद दूसरा विकेट गिरता है तो ऋषभ पंत नंबर-4 पर आएंगे। बैटिंग कोच ने दोनों खिलाड़ियों से यही बात की थी, लेकिन शायद फिर भी कुछ गलतफहमियां रह गई। अच्छी बात यह है कि दोनों मैदान के भीतर नहीं आए। अगर दोनों एक साथ बैटिंग करने के लिए भीतर आ जाते, तो मैदान पर तीन बल्लेबाज हो जाते, जो हास्यास्पद स्थिति होती।'
4 of 5
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
विराट के इस खुलासे से साफ झलकता है कि टीम में किस हद तक अव्यवस्थाएं हैं। अगर ऋषभ पंत पहले से तय प्लान को भूल गए थे तो क्या किसी ने उनके पैडअप करने से पहले यह नहीं बताया कि अब श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी के लिए जाना है। विराट कोहली ने कहा कि बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने दोनों से ही बातचीत की थी। दोनों को यह बताया गया था कि किसे कब बैटिंग करने जाना है, लेकिन जब धवन आउट हुए तो दोनों ही खिलाड़ी बैटिंग करने के लिए उठ खड़े हुए।
5 of 5
क्विंटन डीकॉक
- फोटो : ट्विटर
याद हो कि बेंगलुरु टी-20 में भारतीय टीम के हार के साथ ही तीन मैच की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही। शिखर धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। सलामी बल्लेबाज धवन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली भी इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। ऋषभ पंत एक बार फिर खुद को साबित करने में नाकाम रहे, ऋषभ पंत एक बार फिर नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टी-20 मैच नौ विकेट से अपने नाम किया।