{"_id":"624294845bff767ed4343eec","slug":"tewatia-ek-kranti-hai-saamne-waali-team-mein-ashaanti-hai-virender-sehwag-praises-rahul-tewatia-aftar-his-match-winning-knock-against-lucknow-super-giants","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: तेवतिया एक क्रांति है, सामने वाली टीम में अशांति है, वायरल ट्वीट में सहवाग ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: तेवतिया एक क्रांति है, सामने वाली टीम में अशांति है, वायरल ट्वीट में सहवाग ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे
Tue, 29 Mar 2022 10:39 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:39 AM IST
सार
गुजरात टाइटंस की जीत में राहुल तेवतिया ने अहम योगदान दिया। हरियाणा के 28 वर्षीय ऑलराउंडर ने टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली और इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@virendersehwag
विस्तार
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स को पांच विकेेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटंस ने लखनऊ के 159 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की जीत में राहुल तेवतिया ने अहम योगदान दिया। हरियाणा के 28 वर्षीय ऑलराउंडर ने टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर 40 रन की नाबाद पारी खेली और इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया की मैच जीताऊ पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में उनकी तारीफ की है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तेवतिया एक क्रांति है, सामने वाली टीम में अशांति है। लॉर्ड तेवतिया की जय हो! गुजरात की शानदार जीत। दोनों टीमों के लिए भारतीय आयुष बदोनी और अभिनव मनोहर ने डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, देखकर अच्छा लगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल तेवतिया ने गुजरात को मुश्किल से निकालने के साथस-साथ तेजी से रन बनाए और महत्वपूर्ण साझेदारियां की। उन्होंने डेविड मिलर के साथथ पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की मजबूत साझेदारी की। तेवतिया ने अभिनव के साथ भी 15 गेंदों में 23 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। दीपक हूडा ने 55 और आयुश बदोनी ने 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 11.5 ओवर में 78 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जाएंट्स आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन गुजरात टाइटंस ने वापसी की और मैच अपने नाम किया।