फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india skip practice session before cape town test

INDvSA: विराट ने नहीं लिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा, टीम इंडिया ने छोड़ी प्रैक्टिस

Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
team india skip practice session before cape town test
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया ने शुक्रवार से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और न ही कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तय समय से करीब एक घंटा देरी से टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगर आकर मीडिया से मुखातिब हुए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाड़ी जिस तरह से सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेंशन में शामिल नहीं हुए, ये देखकर सभी हैरान है। यहां तक की उन खिलाड़ियों ने भी मैच से पहले प्रैक्टिस करना जरूरी नहीं समझा जो केपटाउन टेस्ट में टीम में शामिल हैं। 
विज्ञापन


ग्राउंड पर सिर्फ हेड कोट रवि शास्त्री और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ही मैच से पहले फाइनल पिच देखते हुए दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने एक ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन रखा था, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने इसमें न शामिल होकर सबको चौका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आकर सबको चौका दिया। यह एक आम प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जो किसी भी सीरीज से पहले दोनों टीमों के कप्तान करते हैं। 

ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया को मिली स्ट्रिक्ट वॉर्निंग, सिर्फ दो मिनट में नहाकर निकलना होगा बाहर


वहीं, अगर बात की जाए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तो वो कभी भी किसी भी टेस्ट से पहले मीडिया से बचते हुए नजर नहीं आए, खासतौर पर वो विदेशी दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर किया करते थे। यहां तक कि कोहली भी हाल ही में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में हमेशा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। 

कोहली के इस व्यवहार से स्थानीय मीडिया कर्मचारी बेहद मायूस नजर आए। मीडिया को लगा था कि मैच से पहले वो कुछ मसालेदार बयान निकलवाने में कामयाब रहेंगे, ताकि सीरीज में रोमांच का स्तर और बढ़ जाए।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed