{"_id":"5a4dea014f1c1bce6d8b7c78","slug":"indian-players-asked-their-shower-time-to-two-minutes-in-capetown","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को मिली स्ट्रिक्ट वॉर्निंग, सिर्फ दो मिनट में नहाकर निकलना होगा बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को मिली स्ट्रिक्ट वॉर्निंग, सिर्फ दो मिनट में नहाकर निकलना होगा बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से केपटाउन में पहला टेस्ट मैच खेलना है। मगर इससे पहले टीम इंडिया को एक चेतावनी मिली है कि वह पानी संभलकर खर्च करे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सिर्फ दो मिनट तक नहाने की इजाजत मिली है। दरअसल, केपटाउन में इस समय पानी बचाने का अभियान जोरों पर है और इसी वजह से टीम इंडिया को भी सख्त निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
असल बात यह है कि केपटाउन शहर इस समय पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इसलिए यहां पानी सुरक्षित करने के पुख्ता प्रयास किए जा रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी पानी की बचत को बखूबी समझते होंगे, लेकिन केपटाउन के बेहद गर्म माहौल में नहाने के समय पर अंकुश लगाना खिलाड़ियों को शायद रास नहीं आ रहा होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हैं और वह अपने आप को को फ्रेश रखने के लिए जब नहाने का विचार करते होंगे, तो 2 मिनट का समय सुनकर उन्हें निराशा ही हो रही होगी। होटल प्रशासन ने खिलाड़ियों को 2 मिनट से अधिक शॉवर न लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
केपटाउन में इस साल कम बारिश के कारण भूमिगत जलस्तर काफी नीचे गिर गया है और यहां मौजूद बांधों में भी पानी का जलस्तर काफी कम हुआ है। ऐसे में केपटाउन में पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत यहां पानी बचाने का कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसके तहत होटल प्रशासन ने टीम इंडिया को पानी की बचत संबंधी यह निर्देश दिया है।