हैदराबाद में कंगारुओं को धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर नागपुर वन-डे पर टिकी हैं। पिछले मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली 'विराट ब्रिगेड' का जोश सातवें आसमान पर है। इसके बावजूद कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में कुछ खास बदलावों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। आइए जानते हैं नागपुर वन-डे में टीम में किस तरह के बदलाव हो सकते हैं।
INDvAUS: दूसरे ODI में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, आज मिशन 'नागपुर'
टॉप ऑर्डर
पिछले मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के धांसू ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन बिना खाता खोले क्रीज से वापस लौट गए थे। ऐसे में कोहली अगले मुकाबले में किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। इस वजह से धवन की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
शिखर धवन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने पारी को बखूबी संभाला था। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 37 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की जगह भी पक्की नजर आ रही है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने पिछले मैच में भी 44 रन की पारी खेली थी। ऐसे में कोहली हमेशा की तरह एक बार फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।
मिडिल ऑर्डर
पहले वन-डे में अंबाति रायुडू महज 13 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बावजूद कप्तान कोहली अंबाति रायुडू को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। रायुडू ने पिछले कुछ समय में वन-डे क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें:
भारत से बदले को बेताब ऑस्ट्रेलिया, दो बदलाव के बाद ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI