टीम इंडिया के हाथों हैदराबाद में पहला वन-डे गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम नई रणनीतियों के साथ दूसरा वन-डे खेलने उतरेगी। ऐसे में कप्तान आरोन फिंच प्लेइंग इलेवन में कुछ खास बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं दूसरे वन-डे में कैसी हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई की प्लेइंग इलेवन...
टॉप ऑर्डर
पिछले मैच में टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर न सिर्फ स्कोर को आगे बढ़ाया था, बल्कि फिंच के जल्दी आउट होने की कमी को भी नहीं खलने दिया था। ऐसे में दूसरे वन-डे के लिए प्लेइंग इलेवन में उनका स्थान पक्का नजर आ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच पहले वन-डे में बिना खाता खोले क्रीज से लौट गए थे, लेकिन गेंदबाजी के दौरान उनकी रणनीतियों ने काफी प्रभावित किया था। फिंच अगले मैच में भी ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है। दूसरे-वन-डे में अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श को मौका दिया जा सकता है। मार्श एश्टन टर्नर की जगह खेल सकते हैं। पिछले मैच में टर्नर सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। मार्श को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
कंगारू खेमे के शानदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस अगले मैच में मार्श के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में तीसरे नंबर पर खेलने वाले स्टोइनिस ने 37 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:
INDvAUS: दूसरे ODI में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, अगला मिशन 'नागपुर'