फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india not happy with the practice pitches in south africa

पहले अभ्यास मैच किया रद्द और अब टीम इंडिया को हराने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने चली ये चाल

Wed, 03 Jan 2018 09:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
team india not happy with the practice pitches in south africa
team india - फोटो : File
साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया का यूरोलक्स  बोलंड पार्क में खेले जाने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच पहले रद्द किया जाता है, इसके बाद टीम इंडिया के पास सीरीज में अपनी तैयारी के लिए सिवाय नेट प्रैक्टिस के अलावा और कोई चारा नहीं बचा, लेकिन यहां पर भी उन्हें ऐसी पिचें नहीं दी गई, जैसी टीम मैनेजमेंट ने मांगी। 
विज्ञापन


दरअसल अभ्यास मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने टीम की प्रैक्टिस के लिए वेस्टर्न प्रोविंस क्रिकेट क्लब (डब्ल्यूपीसीसी) में हरी पिचें मुहैया कराई थी। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने यहां पर और प्रैक्टिस पिचों की मांग तो उन्हें ऐसी पिचें मुहैया कराई गई, जो न तो उस श्रेणी की थी और न ही उतनी तेज थी, जितनी टीम इंडिया को कैपटाउन टेस्ट में मिलने वाली हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली के लिए यह सीरीज उनकी कप्तानी के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। इसलिए वो यहां मिलने वाली पिचों को देखकर काफी नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः आशीष नेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विराट कोहली की टीम को देंगे कोचिंग

वहीं, डब्ल्यूपीसीसी ग्राउंड के पिच क्यूरेटर एंड्रयू मैथिस का कहना है कि टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने हमसे दो और ग्रीन पिच की मांग की थी, जिसे हम बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैनेजमेंट की मांग है कि उन्हें वैसी ही पिचें चाहिए जैसे पहले से यहां मौजूद हैं। इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं भारतीय टीम को हम वैसी ही पिच मुहैया करा पाएं, लेकिन उसके लिए समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed