फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashish nehra and gary kirsten joins rcb coaching staff for ipl 2018

आशीष नेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विराट कोहली की टीम को देंगे कोचिंग

Wed, 03 Jan 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
ashish nehra and gary kirsten joins rcb coaching staff for ipl 2018
आशीष नेहरा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने घोषणा की है कि टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा उनके साथ जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन


दोनों को ही मेंटर के रूप में जोड़ा गया है। कर्स्टन आरसीबी के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे जबकि नेहरा गेंदबाजी कोच होंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी आरसीबी के हेड कोच बने रहेंगे।

विज्ञापन

टीम पर क्या होगा नेहरा और कर्स्टन के आने का असर

ashish nehra and gary kirsten joins rcb coaching staff for ipl 2018
आशीष नेहरा - फोटो : PTI

डेनियल विटोरी ने अपने बयान में कहा, 'मैं गैरी और आशीष का आरसीबी कोचिंग टीम में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। दोनों ही काफी अनुभवी क्रिकेटर हैं, जिनसे टीम के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हम आने वाले शानदार सीजन पर अपना ध्यान लगा रहे हैं।'

38 वर्षीय आशीष नेहरा ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने करीब 20 साल तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। नेहरा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला था। वहीं गैरी कर्स्टन उस टीम इंडिया के कोच रहे, जिसने 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed