टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय टीम शिकायत करने में विश्वास नहीं रखती है। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की कड़ी सीरीज के दौरान भी विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने प्रदर्शन के लिए कठिन परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाएगी।
अंग्रेजों को शास्त्री की खुली चुनौती, बोले- भारत आने पर तैयार रहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को ऐसी खबरें आई थी कि भारतीय टीम प्रबंधन एसेक्स काउंटी ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड को लेकर खुश नहीं था। इसके चलते एकमात्र अभ्यास मैच को चार की जगह तीन दिन का कर दिया गया है। हालांकि बाद में इसका कारण गर्मी को बताया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेड कोच शास्त्री ने कहा, 'मेरा सिद्वांत साफ है, आपके देश में मैं सवाल नहीं करता और मेरे देश में आप सवाल नहीं करना। मैंने (मैदानकर्मियों) कहा कि घास रहने दो और कुछ भी हटाओ नहीं। इस दौरे में आप किसी भी समय भारतीय टीम को पिच या परिस्थितियों को लेकर बहाना बनाते हुए नहीं देखोगे। हम जहां भी जाते हैं वहां अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं। हम दुनिया में विदेशी दौरे पर सबसे अच्छा व्यवहार करने वाली टीम बनना चाहते हैं। यह भारतीय टीम शिकायत करने वाली आखिरी टीम होगी, इसलिए मैं इसे साफतौर पर स्पष्ट करना चाहता हूं।'
आगे उन्होंने कहा कि इस दौरे में आप किसी भी समय भारतीय टीम को पिच या परिस्थितियों लेकर बहाना बनाते हुए नहीं देखोगे। हम जहां भी जाते हैं वहां अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं और हम विश्व में विदेशी दौरे पर सबसे अच्छा व्यवहार करने वाली टीम बनना चाहते हैं। मेरा मकसद सिर्फ उन्हें हराने का है। यह भारतीय टीम शिकायत करने वाली आखिरी टीम होगी, इसलिए मैं इसे साफ तौर पर स्पष्ट करना चाहता हूं।
शास्त्री ने पिच के बारे में कहा, 'इस (पिच) पर अच्छी घास है। मैदानकर्मियों ने कहा कि क्या हम चाहते हैं कि इससे घास हटाई जाए, मैंने कहा, कतई नहीं। यह आपका एकाधिकार है। आप विकेट तैयार करते हो और हम खेलते हैं। इसलिए जब आप हमारे देश आओगे तो आप (पिचों को लेकर) कोई सवाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जहां तक मैच को तीन दिन करने का सवाल है, तो उसका क्रिकेटिया कारण भीषण गर्मी है। टीम एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले बेहतर तैयारी चाहती है।'