{"_id":"59e05a174f1c1bdb538b7369","slug":"team-india-all-rounder-ravindra-jadeja-set-to-return-for-saurashtra-in-ranji-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं जडेजा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं जडेजा
Fri, 13 Oct 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 13 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Cricket World
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा की आखिरकार मैदान पर वापसी होने जा रही है। वह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। श्रीलंका में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज में आराम देने के बाद जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज में टीम में जगह नहीं दी गई।
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच खेलने को तैयार हैं
2 of 5
बस में सेल्फी लेते जडेजा और कोहली
दरअसल, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने अगले मैच खेलने को तैयार हैं। यह मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि वो अपने राज्य की तरफ से पहले मैच खेलने से चूक गए। क्याोंकि उन्हें एक परिवार की शादी में शामिल होना था। जडेजा के शामिल होने से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि हरियाणा के खिलाफ पहले मैच में टीम ने बोनस अंक के साथ मैच जीता और गेम को एक अच्छी शुरुआत दी।
कोच ने कहा, जडेजा से हमें मजबूती मिलेगी
3 of 5
जडेजा
- फोटो : BCCI twitter
वहीं, अगले मैच से पहले जडेजा की ट्रेनिंग देखकर सौराष्ट्र के कोच शितान्शु कोटक काफी खुश हुए और उन्होंने साफ किया कि उनकी मौजूदगी में टीम को बेहतर तरीके से रणनीतियों में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जडेजा ने पिछले दो दिनों से हमारे साथ ट्रेनिंग की है और टीम के लिए यह अच्छी बात है कि वह हमारे साथ हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ यह खेल महत्वपूर्ण है। हम एक अच्छी शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जडेजा के पास अच्छा अनुभव है और वह बेहतर प्रदर्शन करने में हमारी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिट नहीं होने से टीम इंडिया से बाहर हैं
4 of 5
- फोटो : SELF
गौरतलब हो कि बाएं हाथ के गेंदबाज जडेजा फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि श्रीलंका दौरे पर जब उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया तो चयनकर्ताओं ने बताया था कि जडेजा को आराम दिया गया है। लेकिन टीम से बाहर किये जाने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स किया था कि उन्हें आराम नहीं दिया गया था बल्कि बाहर किया गया था।
विज्ञापन
चयन नहीं होने के बाद जडेजा निराश हैं
5 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक विवादास्पद तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ऐसा लग रहा था कि जडेजा स्मॉक कर रहे हैं। बहरहाल, जडेजा रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य सौराष्ट्र की तरफ से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।