फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup These interesting records of international cricket in names of Bangladesh players

T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाड़ियों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ये रोचक रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 02 Nov 2022 12:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Nov 2022 12:11 PM IST
सार

भारत और बांग्लादेश की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला काफी रोचक होता है। बांग्लादेशी खिलाड़ी टीम इंडिया को हमेशा चुनौती देते हैं। कभी-कभी तो भारत को चौंका भी देते हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिसे कम लोग ही जानते हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup These interesting records of international cricket in names of Bangladesh players
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के अपने चौथे मैच में बुधवार (दो नवंबर) को बांग्लादेश का सामना करेगी। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत की नजर तीसरी जीत पर है। उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने नीदरलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर चार अंक हासिल किए हैं। उसे भी दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी।
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला काफी रोचक होता है। बांग्लादेशी खिलाड़ी टीम इंडिया को हमेशा चुनौती देते हैं। कभी-कभी तो भारत को चौंका भी देते हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिसे कम लोग ही जानते हैं। हम आपको उसके बारे में यहां बता रहे हैं...
विज्ञापन


टेस्ट और वनडे डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। वह टेस्ट और वनडे डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। मुस्तफिजुर ने जून 2015 में भारत के खिलाफ पहला वनडे खेला था। तब 50 रन पर पांच विकेट लिए थे। बांग्लादेश को 79 रन से जीत मिली थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने पहली पारी में 37 रन देकर चार विकेट लिए थे। तब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 2007 की हार से लेकर 2016 में एक रन से जीत तक, ये हैं भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पांच बड़े मुकाबले

सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक
बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में एक मोहम्मद अशरफुल ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने जब 2001 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था तब उनकी उम्र 17 साल और 61 दिन थी। वह सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

10वें नंबर पर शतक
बांग्लादेश के अबुल हसन के नाम टेस्ट में 10वें नंबर पर शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने नवंबर 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 113 रन बनाए थे। वह टेस्ट में 10वें नंबर पर शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले 1902 में ऑस्ट्रेलिया के रेगी डफ ने 104 रनों की पारी खेली थी।


ये भी पढ़ें: T20 WC: यात्री ने लाइव मैच के दौरान पायलट से पूछा स्कोर, उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप हो जाएंगे खुश, देखें

एक ही टेस्ट में शतक और हैट्रिक
बांग्लादेश के सोहाग गाजी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट में शतक लगाने के साथ हैट्रिक भी ली हो। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्तूबर 2013 में ऐसा किया था। गाजी ने पहली पारी में 101 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में हैट्रिक ली थी। उन्होंने कोरी एंडरसन, बीजे वॉटलिंग और डग ब्रैसवेल को आउट किया था।

एक ही टेस्ट में शतक और दस विकेट
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन एक टेस्ट में शतक लगाने के अलावा कुल 10 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ नवंबर 2014 में ऐसा किया था। शाकिब ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे। उसके बाद दोनों पारियों को मिलाकर कुछ छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed