भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में बांग्लादेश के सामने होगी। दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने पर है। भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश के भी तीन मैचों में इतने ही अंक हैं। वह एक मैच जीता है और एक हारा है। दोनों टीमें एक बार फिर से बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी।
इससे पहले जब भी दोनों का मुकाबला हुआ है तो वह काफी रोचक हुआ है। हम उनमें से पांच रोमांचक मैच के बारे में आपको यहां बता रहे हैं...
वर्ल्ड कप 2007 ग्रुप स्टेज
2 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश 2007
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह कभी नहीं भूलने वाला मैच है। बांग्लादेश ने टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। उसने ग्रुप स्टेज में भारत को हराया था। भारतीय टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन पर सिमट गई थी। सौरव गांगुली ने सर्वाधिक 66 रन बनाए थे। युवराज सिंह के बल्ले से 47 रन निकले थे। मशरफे मुर्तजा ने चार विकेट लिए थे। जवाब में बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के 56 और शाकिब अल हसन के 53 रन की बदौलत 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
वर्ल्ड कप 2011 ग्रुप स्टेज
3 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश 2011
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच में खतरनाक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उस समय के युवा स्टार विराट कोहली की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली थी। भारत ने 50 ओवर में चार विकेट पर 370 रन बनाए थे। सहवाग ने 140 गेंद पर 175 और कोहली ने 83 गेंद पर 100 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 283 रन बनाए। तमीम इकबाल ने 70 और शाकिब अल हसन ने 55 रन बनाए थे। मुनाफ पटेल ने चार विकेट लिए थे। भारत ने 2007 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला शानदार तरीके से लिया था।
2014 में बांग्लादेश दौरे पर दूसरा वनडे मैच
4 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश 2014
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम 2014 में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर गई थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम आश्चर्यजनक तरीके से 25.3 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई थी। सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए थे। तस्कीन अहमद ने पांच विकेट झटके थे। कम स्कोर के कारण भारत की हार तय मानी जा रही थी, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी ने कमाल कर दिया। उन्होंने 4.4 ओवर में चार रन देकर छह विकेट हासिल कर लिए थे। मोहित शर्मा को चार सफलता मिली थी। बांग्लादेश की टीम लो-स्कोरिंग मैच में 17.4 ओवर में 58 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 47 रन से जीत गई थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2016 ग्रुप स्टेज
5 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश 2016
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में एक रन से जीत हासिल की थी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने सात विकेट पर 146 रन बनाए थे। सुरेश रैना ने 30, विराट कोहली ने 24 और शिखर धवन ने 23 रन की पारी खेली थी। जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक समय वो मैच जीतने के करीब आ गए थे। आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन उसने 20वें ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। आखिरी गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्तफिजुर रहमान को रनआउट कर टीम को जीत दिलाई।