{"_id":"636116412f79a8643c0687ea","slug":"t20-world-cup-passenger-asked-pilot-score-during-india-vs-south-africa-live-match-see-what-happened-next","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: यात्री ने लाइव मैच के दौरान पायलट से पूछा स्कोर, उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप हो जाएंगे खुश, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: यात्री ने लाइव मैच के दौरान पायलट से पूछा स्कोर, उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप हो जाएंगे खुश, देखें
Tue, 01 Nov 2022 06:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:48 PM IST
सार
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला इतना कड़ा था कि फैन्स पल-पल की अपडेट जानना चाह रहे थे। विक्रम गर्ग नाम के एक ऐसे ही क्रिकेट फैन की घटना सामने आई, जो कि फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान मैच नहीं देख पा रहा था।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है। जब भी यहां कोई मैच खेला जाता है तो स्टेडियम में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। भारतीय फैन्स सिर्फ घरेलू मैदान पर नहीं, बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में मुकाबला हो, वह वहां पहुंच ही जाते हैं। भारतीय टीम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में खेले, फैन्स टीम को घरेलू मैदान जैसा महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के मैचों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। 30 अक्तूबर को जब पर्थ में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने थी तो पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शकों से खचाखच भरा था।
विज्ञापन
इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की। मुकाबला इतना कड़ा था कि फैन्स पल-पल की अपडेट जानना चाह रहे थे। विक्रम गर्ग नाम के एक ऐसे ही क्रिकेट फैन की घटना सामने आई, जो कि फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान मैच नहीं देख पा रहा था। इसके बाद विक्रम ने पायलट से स्कोर को लेकर अपडेट मांगा। कुछ देर बाद विक्रम के पास एक पर्ची आई, जिसपर स्कोर लिखा हुआ था। यह देखकर विक्रम के चेहरे पर खुशी छा गई।
India lost today but @IndiGo6E won my heart. Pilot sent a note mid air when requested for score update.#momentsthatmatter pic.twitter.com/XngFXko63T
— Vikram Garga (@vikramgarga) October 30, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम ने इस घटना को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- भारत यह मैच हार गया, लेकिन इंडिगो फ्लाइट ने मेरा दिल जीत लिया। पायलट ने मुझे पर्ची भेजकर स्कोर अपडेट दिया। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उस पर लिखा है भारत 133/9। दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 33 रन बनाए हैं। इसको बस आंकड़ों में लिखा गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच 30 अक्तूबर को खेला गया था। भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया था। यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की पहली हार रही।
विक्रम के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इंडिगो ने भी विक्रम को पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा- हमें यह जानकर खुशी हुई। हम आपको जल्द ही फिर से हमारे साथ यात्रा करते हुए देखना चाहेंगे। भारत का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया था। अब बुधवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है।