फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   t20 world cup , Englands won t20 match against Sri Lanka

श्रीलंका पर जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Sun, 27 Mar 2016 12:30 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाल, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 12:30 AM IST
सार

  • श्रीलंकाई कप्तान मैथ्यूज की पारी गई व्यर्थ
  • बटलर के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड दस रनों से जीता

विज्ञापन
t20 world cup , Englands  won t20 match against Sri Lanka
- फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (73*) के जुझारू प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका की टीम को शनिवार को टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दस रनों से हार झेलने को विवश होना पड़ा। इंग्लैंड ने जोस बटलर (66*) की शानदार पारी की बदौलत जब चार विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंका ने महज 15 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे तब किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया था कि पिछली चैंपियन टीम हारने से पहले इंग्लैँड को तगड़ी टक्कर देगी। श्रीलंका की टीम को अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे लेकिन टीम चार रन ही बना पाई और आठ विकेट पर 161 रन ही बना पाई।  इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न केवल तीसरी  जीत दर्ज की बल्कि ग्रुप 1 से दूसरी टीम के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही तीन जीत के साथ नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुकी है।

विज्ञापन


श्रीलंका को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया। तिलकरत्ने दिलशान (02), दिनेश चंडीमल (01), सिरीवर्धना (07), थिरिमाने (03) सस्ते में पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 15 रन था। पांचवें विकेट पर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कप्पूगेदरा (30) ने दस ओवरों में 80 रन जोड़कर श्रीलंका की उम्मीदें जगाई। दुसान (15 रन, नौ गेंद) ने भी अच्छे हाथ दिखाए।
विज्ञापन


 इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए और उसके पेसरों दुष्मंता और दासुन चणका की गेंदों पर खूब चौके-छक्के जड़े। अंतिम पांच ओवर में इंग्लैंड ने 72 रन बनाए और महज कप्तान इयान मॉर्गन (22) का विकेट खोया।  जो रूट (25रन, 24 गेंद) और जेसन रॉय (42 रन, तीन चौके और दो छक्के ) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।  जोस बटलर और कप्तान इयॉन मॉर्गन की चौथे विकेट की 74 रन की तूफानी भागदारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहाड़ का स्कोर किया। इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन (22 रन , 16 गेद एक चौका और एक छक्का) अंतिम ओवर में रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


01: बार ऐसा हुआ टी-20 में जब श्रीलंका ने पहले तीन ओवरों में चार विकेट गंवाए
-बटलर टी-20 में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से महज एक रन पीछे रह गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने मार्च 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 गेंदों पर 67 रन बनाए थे।
80: रन जोड़े एंजेलो मैथ्यूज और कप्पूगेदरा ने पांचवें विकेट पर।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed