फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Semi-Final Rules on Match Cancelled Due to Rain IND vs ENG

IND vs ENG: अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल गया तो क्या होगा? जानें आईसीसी के नियम

Thu, 10 Nov 2022 10:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Nov 2022 10:21 AM IST
सार

इस टूर्नामेंट में कुल सात मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला। इनमें से चार मुकाबले रद्द हो गए। अब प्रशंसकों को इस बात की चिंता है कि कहीं भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में बारिश न खलल डाल दे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Semi-Final Rules on Match Cancelled Due to Rain IND vs ENG
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम चरण में है। पहले दौर के बाद सुपर-12 के सारे मुकाबले हो चुके हैं। उसके बाद पहला सेमीफाइनल भी समाप्त हो चुका है। इसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। अब दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया है।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में कुल सात मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला। इनमें से चार मुकाबले रद्द हो गए। अब प्रशंसकों को इस बात की चिंता है कि कहीं भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल और फाइनल में बारिश न खलल डाल दे। अगर बाकी बचे दो मैचों में बारिश आती है तो क्या होगा? दरअसल, आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल के दिन मैच पूरा नहीं होता है तो जिस ओवर में खेल रुकेगा, अगले दिन वहीं से शुरू होगा। यदि किसी टीम ने पहले 11 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाए और बारिश के कारण मैच उस दिन नहीं हो पाया तो वही टीम अगले दिन उसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। अगर दूसरे दिन भी बारिश हुआ और मैच पूरा नहीं हुआ तो सुपर-12 में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इसका फायदा दूसरे सेमीफाइनल में भारत को होगा। इस तरह फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। भारत ग्रुप-2 में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर रहा था।

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले

नियम के अनुसार, बारिश आने के बाद कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच नतीजे के लिए जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉकआउट मैचों में यह 10-10 ओवर कर दिया गया है। फाइनल मुकाबला रविवार (13 नवंबर) को होना है। उस मैच में अगर बारिश के कारण फैसला नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कभी संयुक्त विजेता देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed