टी-10 लीगः राशिद खान समेत ये खिलाड़ी टूर्नामेंट को बनाएंगे सुपरहिट, यहां देखें खिलाड़ियों की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में टी-20 की तरह टी-10 लीग की भी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जी रही है। पिछले साल दिसंबर में हुए टी-10 लीग के पहले सीजन का आगाज हुआ था और आगामी होने वाले टी-10 लीग में कई नामचीन खिलाड़ियों के जुड़ने की खबर है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में हुए इस लीग में विभिन्न देशों के कई दिग्गज खिलाड़ी शरीख हुए थे, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गजों ने जलवे बिखेरे थे।
वहीं, इस साल टी-10 क्रिकेट लीग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन और वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी खेलते नजर आएंगे। राशिद खान को मराठा अरेबियंस टीम में शामिल किया गया है। वहीं, 2017 चैंपियंस केरल किंग्स ने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी इयोन मोर्गन को रिटेन किया है।
इस मौके पर राशिद खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'टी-10 लीग के दूसरे सीजन में मराठा अरेबियंस के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं इस चुनौती के लिए भी तैयार हूं। टी-10 क्रिकेट खेलना मेरे लिए एक अच्छा कदम है। दुनिया के तमाम दिग्गजों के बीच खेलने को मैं बेताब हूं।'
इनके अलावा आईपीएल-11 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पहचान बनाने वाले जोफ्रा आर्चर को कराचियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को राजपूत टीम की तरफ से खेलते हुए देखा जा सकेगा। 24 जुलाई को एक मिनी ड्राफ्ट का आयोजन किया गया था जिसमें टीमों को कुछ नए खिलाड़ियों को अनुबंधित करने का मौका दिया गया था। मुख्य ड्राफ्ट का आयोजन सितंबर में होगा।
बता दें कि टी-10 लीग का पहला सीजन शारजहां में खेला गया था। इस लीग में कुल मिलाकर 13 मुकाबले खेले गए थे। टूर्नामेंट के पहले सीजन में 6 टीमों ने हिस्सा ली थी। वहीं, इस बार टीमों की संख्या 8 हो चुकी है। 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 28 मुकाबल खेले जाएंगे।
बंगाल टाइगर्सः सुनील नरेन, जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, आसिफ अली, मुजीब उर रहमान।
कराचियंसः शेन वॉटसन, जोफ्रा आर्चर, एंटन डेवकिच, कॉलिन डी ग्रेंडहोम, बेन लॉलिन।
केरल किंग्सः इयोन मोर्गन, कीरोन पोलार्ड, सोहेल तनवीर, पॉल स्टर्लिंग, दासुन शनाका।
मराठा अरेबियंसः राशिद खान, जेम्स फॉकनर, एलेक्स हेल्स, ड्वेन ब्रावो, कामरान अकमल।
नॉर्थन वॉरियर्सः डेरेन सैमी, आंद्रे रसेल, ड्वेन स्मिथ, वहाब रियाज, निकोलस पूरन।
पखतूंसः शाहिद अफरीदी, कॉलिन इनग्राम, डेविड विली, मोहम्मद इरफान, लियान डॉसन।
पंजाबी लीजेंड्सः शोएब मलिक, एविन लिविस, क्रिस जॉर्डन, ल्यूक रोंची, लियान प्लंकेट।
राजपूत्सः ब्रेंडन मैकुलम, मोहम्मद हफीज, रिली रूसो, क्रिस लिन, मोहम्मद शहजाद।