सुशांत ने 2016 में धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया था। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा क्योंकि रविवार को इस एक्टर ने अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी।
2 of 6
किरण मोरे
- फोटो : ट्विटर
सुशांत ने इस फिल्म में धोनी के किरदार को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े थे। इस फिल्म के लिए उन्हें तैयार करने का जिम्मा पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे को मिला था।
3 of 6
किरण मोरे और सुशांत राजपूत
- फोटो : ट्विटर
लगभग नौ माह की कड़ी मेहनत में सुशांत ने अपने क्रिकेट के हुनर को निखारा था, वह इसमें इस हद तक निपुण हो गए थे कि सचिन तेंदुलकर भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो चुके थे। दरअसल, घटना तब की है कि जब सचिन अपने बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में गए थे। पिता-पुत्र की यह जोड़ी सुशांत के साथ वाले नेट में प्रैक्टिस कर रही थी।
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : social media
ब्रेक के दौरान मोरे ने सचिन से बात की। उन्होंने पूछा, 'वह लड़का कौन है, मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है। जब मैंने उन्हें बताया कि वह बॉलीवुड एक्टर है जो महेंद्र सिंह धोनी फिल्म के लिए ट्रेनिंग कर रहा है, तो उन्होंने कहा, 'क्या बात करता है।' और उन्होंने सुशांत की बल्लेबाजी की तारीफ की।
5 of 6
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
सचिन ने तब कहा कि ऐसा नहीं लग रहा है कि कोई एक्टर नेट्स में खेल रहा है वह एक पूरा बल्लेबाज लग रहा है।' इतना ही नहीं सचिन के बेटे अर्जुन द्वारा फेंके गए तेज बाउंसर्स पर भी सुशांत ने शानदार शॉट्स खेले थे।