फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुला गया रुपहले पर्दे का 'धोनी', कभी कहा था- मैं खुद को गंभीरता से नहीं लेता

Sun, 14 Jun 2020 03:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: common factors between ms dhoni, actor reveled during MS Dhoni – The Untold Story promotion
महेंद्र सिंह राजपूत और एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर उन्होंने खुदकुशी की, रविवार को हुई इस घटना की वजहों का अबतक पता नहीं लग पाया है।

Sushant Singh Rajput: common factors between ms dhoni, actor reveled during MS Dhoni – The Untold Story promotion
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का पोस्टर - फोटो : file photo

छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुशांत की आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है। फिल्मी पर्दे पर धोनी बनने के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। माही की चाल से लेकर बाल तक। बोलने के लहजे से लेकर बल्लेबाजी शैली तक को राजपूत ने आत्मसात किया था।

Sushant Singh Rajput: common factors between ms dhoni, actor reveled during MS Dhoni – The Untold Story promotion
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। इससे पहले रुपहले पर्दे के धोनी ने असल जिंदगी के धोनी के साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत कर फिल्म का प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी और पूर्व भारतीय कप्तान की जिंदगी के बीच एक समानता की बात भी कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: common factors between ms dhoni, actor reveled during MS Dhoni – The Untold Story promotion
- फोटो : file photo

अभिनेता ने कहा था कि, 'मंजिल से अधिक यात्रा मायने रखती है। धोनी और मेरे ख्यालों में यही एक चीज सामान्य थी और मुझे यह तब महसूस हुआ, जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की।' अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं रहने वाले इस एक्टर ने कहा था कि मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मैं खुद को गंभीरता से नहीं लेता।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: common factors between ms dhoni, actor reveled during MS Dhoni – The Untold Story promotion
- फोटो : twitter

सुशांत ने यह भी बताया था कि चौथी कक्षा के बाद वह एक फैंसी कार खरीदना चाहते थे, यह उनका सपना था और कार मिलने के बाद उससे उनका लगाव कम हो गया। इस फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया था, जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed