फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina shared his views on Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav debate for Champions Trophy 2025

Champions Trophy: कुलदीप या वरुण चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों में किसे देना चाहिए मौका? सुरेश रैना ने रखी राय

Mon, 10 Feb 2025 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 03:33 PM IST
सार

भारत ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी, लेकिन इसमें वरुण शामिल नहीं है। भारत के पास टीम में बदलाव करने का समय अभी बचा है। कुलदीप इस टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Suresh Raina shared his views on Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav debate for Champions Trophy 2025
कुलदीप और वरुण - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वरुण ने रविवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच से इस प्रारूप में डेब्यू किया था। उन्हें कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी। ऐसी चर्चा है कि वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना की राय में टीम प्रबंधन को वरुण के बजाय कुलदीप के साथ जाना चाहिए।
विज्ञापन

कुलदीप चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल
भारत ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी, लेकिन इसमें वरुण शामिल नहीं है। भारत के पास टीम में बदलाव करने का समय अभी बचा है। कुलदीप इस टीम का हिस्सा हैं। वरुण ने अपने वनडे डेब्यू पर 53 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने फिल सॉल्ट का विकेट लिया था। वरुण ने अक्तूबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी के बाद काफी प्रभावित किया है जिस कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने के दावेदार बने। वरुण पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्हें अंतिम समय में टीम में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण की तुलना में रैना ने कुलदीप को बताया आदर्श विकल्प
रैना का मानना है कि बड़े मैचों में कुलदीप का अनुभव उन्हें वरुण की तुलना में आदर्श उम्मीदवार बनाता है। रैना ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, वरुण टी20 में ज्यादातर गेंदबाजी कर रहे हैं, जबकि कुलदीप के पास विविधता और विकेट लेने की क्षमता है। सबसे मुख्य बात यह है कि कुलदीप बड़े टूर्नामेंट में प्रभावित करते हैं। मुझे अभी भी याद है उन्होंने किस तरह वनडे विश्व कप 2019 में बाबर आजम को बोल्ड किया था। उनके हाथों में अलग ही प्रतिभा है। कुलदीप के पास बड़े मैचों में खेलने का अच्छा अनुभव है। 
विज्ञापन

कुलदीप-वरुण का प्रदर्शन 
कुलदीप चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं। कुलदीप नागपुर में खेले गए पहले मैच में खेले थे और उन्होंने 9.4 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पहले उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में चार विकेट लिए थे। दूसरी तरफ, वरुण ने अक्तूबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से 12 पारियों में 11.25 के औसत और 7.18 की इकॉनोमी रेट से 31 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed