कोरोना वायरस से लड़ रही दुनिया के बीच भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए ये काफी खुश खबरी है, क्योंकि वे इस समय क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि बीमारी से महामारी का रूप ले चुके कोरोना के चलते सारे क्रिकेट टूर्नामेंट एक के बाद एक रद्द हो रहे हैं। 29 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है तो IPL तक 15 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया, ऐसे माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट जगत में सोमवार को एक बड़ी खुशखबरी आई।
दूसरी बार पिता बना यह स्टार भारतीय क्रिकेटर, बेटी के बाद घर में आया बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बने हैं। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर रैना की पत्नी प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया है। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और नवजात की फोटो शेयर कर यह खुशखबरी साझा की।
The beginning of all things – wonder, hope, possibilities and a better world! We are proud to welcome our son & Gracia’s little brother - Rio Raina. May he flows beyond boundaries, bringing peace, renewal & prosperity to everyone’s life. pic.twitter.com/SLR9FPutdx
पिता बनने की खबर लगते ही दुनियाभर के फैंस और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना को मुबारकबाद दे रहे हैं। इससे पहले सुरेश-प्रियंका एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। 2016 में जन्मीं बिटिया का नाम ग्रेसिया है।
Congratulations paaji and bhabhi ji god bless 😊❤️👫 Congratulations @ImRaina and Priyanka for the baby 👦🍼 boy ❤️🤗 Kutti Thala is here! Lots of #Yellove and #WhistlePodu to @_PriyankaCRaina and @ImRaina for the newest addition to the #superfamily. 🦁💛 pic.twitter.com/Uz2SYEKHGR
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने IPL 2020 के मद्देनजर CSK का ट्रेनिंग कैंप ज्वॉइन किया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया गया। ऐसे में उनके पास भी अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को समय देने का सुनहरा मौका है।