फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Narine and Kieron Pollard named in West Indies squad for India T20Is

नरेन-पोलार्ड की वापसी, भारत के खिलाफ दो टी-20 के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित

Tue, 23 Jul 2019 12:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Sunil Narine and Kieron Pollard named in West Indies squad for India T20Is
केरॉन पोलार्ड - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रॉबर्ट हैंस ने टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्ट इंडीज टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी। 14 सदस्यीय टीम में दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन की टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


जबकि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने खुद को अनुपलब्ध बताया है। गेल कनाडा के ग्लोबल टी-20 लीग में खेलेंगे। मालूम हो कि 3 सितंबर से शुरू होने वाले दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 21 जुलाई को ही कर दी गई थी। 
विज्ञापन


दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की 3 वर्ष बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी-20 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। दूसरी ओर पोलार्ड ने आखिरी टी-20 नवंबर 2018 में भारत के खिलाफ ही खेला था। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज एंथोनी ब्रैमब्ले का सिलेक्शन पहली बार किया गया है, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की घोषणा करते हुए सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रॉबर्ट हैंस ने कहा, 'यह टीम संतुलित है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवाओं का जबरदस्त मिश्रण है। हम टी-20 वर्ल्ड कप, जिसका आयोजन अगले वष होना है, को दखते हुए टीम का तैयार कर रहे हैं।' इस टीम में आंद्रे रसेल भी शामिल हैं, हालांकि वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। 

पहले दो टी-20 के लिए टीम

Sunil Narine and Kieron Pollard named in West Indies squad for India T20Is
सुनिल नरेन - फोटो : social Media

पहले दो टी-20 के लिए विंडीज टीम - जॉन कैंपबेल, इविन लुइस, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रॉमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस, एंथनी ब्रैंब्ले, आंद्रे रसेल, खैरी पिर्रे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed