फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar slams ICC for failing to punish smith
IND Inning
40/0 (3.2 ov)
Abhishek Sharma 19(9)*
Sanju Samson 20 (12)
WI elected to bowl

स्मिथ पर कार्रवाई न होने पर ICC पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान

Thu, 09 Mar 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 09 Mar 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar slams ICC for failing to punish smith
- फोटो : ICC
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर कार्रवाई न करने के लिए आड़े हाथों लिया है। मामला डीआरएस नियम के उल्लंघन से जुड़ा है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आरोप लगाया था कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और टीम के अन्य खिलाड़ी डीआरएस के मसले पर ड्रेसिंग रूम की तरफ मदद का इशारा कर रहे थे, जो कि खेल के नियमों के खिलाफ है। 
विज्ञापन


मामला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का है। मैच की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने एलबीडबल्यू आउट होने पर ड्रेसिंग रुम की तरफ रिव्यू लेने के लिए इशारा किया था, जिसके बाद कोहली ने इसका मैदान पर ही जमकर विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

कोहली को भी ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते देखना चाहता हूं

Sunil Gavaskar slams ICC for failing to punish smith
सुनील गावस्कर - फोटो : getty

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा 'बोर्ड द्वारा पक्षपात किया जा रहा है, कुछ देशों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा 'मैं विराट कोहली को तीसरे टेस्ट मैच में आउट होते हुए और डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते देखना चाहूंगा। देखते हैं मैच रेफरी इसके बाद क्या करते हैं।'

हालांकि इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलिया ने माना कि कप्तान स्मिथ ने मैदान पर किसी भी तरह का कोई ऐसा इशारा नहीं और न ही डीआरएस के नियम का उल्लंघन किया। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed