फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith is excited to play against Indian cricket team

टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को बेकरार हैं स्मिथ, 11 अक्तूबर को टी-20 मैच से शुरू होगा दौरा

Sat, 20 Jun 2020 10:56 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith is excited to play against Indian cricket team
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह इस श्रृंखला में खेलने के लिए बेताब हैं जो काफी विशेष होगी। भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अक्तूबर और जनवरी 2021 तक तीन वन-डे, चार टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

विज्ञापन


स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘उनकी टीम काफी शानदार है और इस साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मैं उनके साथ खेलने को बेकरार हूं, यह श्रृंखला काफी बेहतरीन होगी।’ भारत का दौरा 11 अक्तूबर को ब्रिसबेन में टी-20 मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद टीम 14 अक्टूबर को कैनबरा और 17 अक्टूबर को एडिलेड में अगले दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन


चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट दिन/रात्रि होगा जो एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर तक खेला जायेगा। तीसरा और चौथा टेस्ट क्रमश: मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे श्रृंखला 12 जनवरी से पर्थ में शुरू होगी जिसके बाद 15 जनवरी (मेलबर्न) और 17 जनवरी (सिडनी) को मैच होंगे। स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी मित्रता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी विराट कोहली के साथ मैदान के बाहर भी कुछ बातचीत हुई थी, हाल के दिनों में कुछ संदेश भी हमने साझा किए कि भारत में चीजें कैसे चल रही हैं। वह शानदार व्यक्ति है और हम दोनों अपनी टीमों के लिये मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं और यह खेल का हिस्सा है।’


पिछले साल वनडे विश्व कप में कोहली ने भारतीय प्रशंसकों से ओवल में कहा था कि वे स्मिथ की ‘हूटिंग’ नहीं बल्कि उन्हें ‘चीयर’ करें जिसकी बदौलत भारतीय कप्तान को आईसीसी ‘स्प्रिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार मिला था। इसके बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा कि उन्होंने कोहली की प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed