फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve smith becomes 2nd fastest batsman to score 6000 run in test cricket

स्मिथ ने एक बार फिर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, बनाया यह अद्भुत रिकॉर्ड

Fri, 05 Jan 2018 03:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Steve smith becomes 2nd fastest batsman to score 6000 run in test cricket
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया। स्मिथ ने 5वें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सिर्फ 26 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वो टेस्ट मैच में सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कप्तान स्मिथ इस सूची में अब केवल महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। स्मिथ ने 61 टेस्ट मैचों की 111 पारियों में 6,000 रन का आंकड़ा छुआ है। वहीं, सर ब्रैडमेन ने केवल 68 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः- IPL सुपरस्टार ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया टीम ने दी सजा, करियर पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मेसन क्रेन के 53वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में ये मुकाम हासिल किया। वैसे भी स्मिथ की तुलना दिग्गज खिलाड़ी ब्रैडमेन से होती ही रहती है और अब वो उनसे केवल एक पायदान नीचे हैं। हाल ही में स्मिथ ने ब्रैडमेन के बाद बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा टेस्ट रेंटिंग हासिल की थी।

बता दें कि स्मिथ 6,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगभग 28 साल की उम्र में ये कीर्तिमान हासिल किया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यह मुकाम केवल 26 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 26 साल की उम्र में ही अपने 6,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। इस सूची में दूसरा नंबर इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक का है, जिन्होंने 27 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था।

सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज:
 

बल्लेबाज मैच  

    पारी

विपक्षी टीम
डॉन ब्रैडमेन 45   68  भारत
स्टीवन स्मिथ     61    111    इंग्लैंड
गैरी सोबर्स    65    111    इंग्लैंड
वैली हैमंड    70     114    दक्षिण अफ्रीका
लियोनॉर्ड हटन    66    116    वेस्टइंडीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed