IPL सुपरस्टार ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया टीम ने दी सजा, करियर पर मंडराया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं किया है। वर्ल्ड क्रिकेट के एंटरटेनिंग बल्लेबाजों में से एक मैक्सवेल को निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं करने की सजा दी गई है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि आईपीएल सुपरस्टार मैक्सवेल को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना होगी, इसलिए अभी उन्हें वन-डे टीम में जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए मजबूत टीम का चयन किया है, ऐसे में मैक्सवेल के करियर पर खतरा मंडराने लगा है।
स्मिथ ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि मैक्सवेल आते ही कैसा खेलते हैं। वह जबर्दस्त शॉट्स लगाते हैं और ऐसा करते वक्त सहज रहते हैं। मगर उन्हें यह समझना होगा कि वह एक बेहतर बल्लेबाज हैं।'
स्मिथ की इस सलाह का मैक्सवेल पर होगा असर?
स्मिथ ने कहा कि मैक्सवेल को अपने बेसिक्स पर ध्यान देना होगा ताकि वह निरंतर प्रदर्शन कर सके, जिससे टीम को लाभ मिले। स्मिथ ने कहा, 'अगर मैक्सवेल निरंतर बेहतर प्रदर्शन करें तो वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसे आप अपनी टीम में जरूर रखना चाहेंगे।'
बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर के तौर पर टिम पैन को शामिल किया है। पैन की लगभग सात साल के बाद वन-डे टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्हें एशेज सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था।
इंग्लैंड को वन-डे सीरीज में यह कंगारू टीम देगी चुनौती
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, 'पिछले साल टिम टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए थे और इसके बाद उन्होंने एशेज सीरीज में वापसी की व उम्दा योगदान दिया। वह वन-डे टीम में जगह पाने के हकदार थे।'
वहीं स्मिथ ने क्रिस लिन, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारा मिडिल आर्डर इन बल्लेबाजों की मौजूदगी से मजबूत होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉनेर, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, मिचेल मार्श, टिम पैन, झी रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रू टाई और एडम जंपा।