फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sril lanka banned 2 umpires over tv sting

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे दो श्रीलंकाई अंपायरों पर बैन

Wed, 10 Jul 2013 03:24 PM IST
कोलंबो
कोलंबो Updated Wed, 10 Jul 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
sril lanka banned 2 umpires over tv sting

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पिछले साल एक स्टिंग ऑपरेशन में प्रथम श्रेणी मैच को प्रभावित करने के लिए घूस लेते पकडे़ गए दो अंपायरों को प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन


एसएलसी के कार्यकारी बोर्ड की कोलंबो में हुई आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक भारतीय न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी अंपायरों को रिश्वत लेते दिखाया गया था।

इस ऑपरेशन में श्रीलंका के तीन अंपायरों सागरा गलागे, मारिस जिल्वा और गामिनी दिशानायके का नाम भी सामने आया था।

गलागे को 10 जबकि जिल्वा को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। दिशानायके को डाउनग्रेड करने के साथ-साथ कड़ी चेतावनी दी गई है। पाकिस्तान और बांग्लादेश बोर्ड पहले ही अपने अंपायरों को सजा दे चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि श्रीलंका क्रिकेट ने यह नहीं बताता कि दोनों अंपायरों पर क्या आरोप लगाए गए हैं लेकिन बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ जांच समिति ने पुख्ता सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों में दिशानायके ही एक बड़े अंपायर थे जिन्होंने खुद को बेकसूर कहा था।

भारतीय चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में छह अंपायरों पर घूस लेने का आरोप लगाया था जिनमें श्रीलंका के तीन अंपायरों के अलावा दो पाकिस्तान और एक बांग्लादेश से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed