{"_id":"5c4b1186bdec22691d36c0a7","slug":"sri-lanka-trail-by-162-against-australia-at-brisbane","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvSL: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका अभी भी कंगारुओं से 162 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvSL: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका अभी भी कंगारुओं से 162 रन पीछे
Fri, 25 Jan 2019 07:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए हैं। लाहिरू थिरिमाने 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पहली पारी महज 144 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए। श्रीलंका अभी भी 162 रनों से पीछे चल रही है। श्रीलंका की तरफ पहली पारी में सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल 72/2 से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही श्रीलंका ने पहले मार्कस हैरिस (44) और फिर नाइट वाचमैन नाथन लायन (1) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। 82 रन के स्कोर पर कंगारुओं के 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मार्नस लबुशाने (81)और ट्रेविस (84) हेड ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन