फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka t20 team announced against bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, मेंडिस ने की 3 साल बाद वापसी

Wed, 07 Feb 2018 10:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
sri lanka t20 team announced against bangladesh
श्रीलंका टीम - फोटो : File

टेस्ट और वन-डे सीरीज के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 मैच की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान हो गया है। टीम में जेफ्री वांद्रसे और अमीला अपोंसो के नाम चौंकाने वाले रहे।  इसके अलावा असिथा फर्नांडो और शेहान मदुशनाका को टीम में तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पहले ही चोटिल होकर पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह पर टीम में  दिनेश चांडीमल को टीम की कमान सौंपी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही श्रीलंकाई बोर्ड ने थिसारा परेरा को कप्तान बनाया था, लेकिन इस बार उनको कप्तानी नहीं सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इस बीच टीम में जिस नाम ने सबको चौंकाया है वह जीवन मेंडिस। लेग स्पिनर मेंडिस करीब 3 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। 

टी20 श्रृंखला के लिए टीम इस प्रकार है: दिनेश चांडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, असेला गुनारत्ने, निरोशन डिकवेला, जेफ्री वांद्रसे, अकीला धनंजय, दसुन शनाका, इसुरु उदाना, शेहान मदुशनाका, अमीला अपोंसो, दनुष्का गुनाथिलका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस और असिथा फर्नांडो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed